पाकिस्तान सेना ने कहा, भारतीय सेना के साथ संचार के सारे विकल्प खुले हैं, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी हुई थी बातचीत

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा ने कहा कि भारतीय बलों ने गोलीबारी करके LoC का उल्लंघन किया और इसके कुछ ही घंटों बाद नियंत्रण रेखा पार करके सर्जिकल स्ट्राइक का झूठा दावा किया है।

author-image
Akash Shevde
एडिट
New Update
पाकिस्तान सेना ने कहा, भारतीय सेना के साथ संचार के सारे विकल्प खुले हैं, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी हुई थी बातचीत

पाकिस्तानी आर्मी ने कहा है कि हमारे और भारतीय आर्मी के बीच बातचीत के सारे माध्यम खुले हुए हैं। पाकिस्तानी सेना ने इसके साथ ही साथ भारत पर सीमा पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा ने कहा कि भारतीय बलों ने गोलीबारी करके LoC का उल्लंघन किया और इसके कुछ ही घंटों बाद नियंत्रण रेखा पार करके सर्जिकल स्ट्राइक का झूठा दावा किया है। हमने जांच की पर ऐसा कुछ नहीं था।
बाजवा ने आरोप लगाया कि हमने देखा है कि नियंत्रण रेखा पर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है और बेशक जब भी ज्यादा गोलीबारी होगी तब हालात बिगड़ते हैं। लेकिन माहौल तब सबसे ज्यादा बिगड़ जाते हैं जब भारत की ओर से बयानबाज़ी शुरु हो जाती है। पिछले हफ्ते हुई गोलीबारी में हमारे 2 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए जबकि 9 अन्य सैनिक घायल हो गए थे। हम भारत के साथ लगातार कम्यूनिकेट कर रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भी भारतीय DGMO से हमारी बात हुई थी।

Advertisment

Source : News Nation Bureau

indian-army Pakistan Army General Asim Bajwa
      
Advertisment