logo-image

ओडिशा में बढ़ी ठंड, कई जगहों पर गिरा पारा

ओडिशा में बढ़ी ठंड, कई जगहों पर गिरा पारा

Updated on: 23 Dec 2021, 01:55 PM

भुवनेश्वर:

मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में पूरे ओडिशा में कड़ाके की ठंड जारी है और पारा 12 स्थानों पर 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भुवनेश्वर क्षेत्रीय केंद्र के अनुसार, फूलबनी शहर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान बन गया।

फूलबनी के बाद दरिंगबाड़ी में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा (7.1), टिटिलागढ़ (7.3), सुंदरगढ़ (7.5), क्योंझर (7.6), भवानीपटना (8), रायगढ़ (8), बोलंगीर (9), संबलपुर (9.5), कोरापुट (9.5) और बौद्ध (9.6) डिग्री सेल्सियस है।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर, अंगुल और नयागढ़ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भुवनेश्वर में पिछले 11 वर्षों (2011 से 2021) में चौथी बार दिसंबर के महीने में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि शहर में 30 दिसंबर, 2018 (सर्वकालिक रिकॉर्ड), 31 दिसंबर, 2019 और 21 दिसंबर, 2021 को क्रमश: 8.2 डिग्री, 9.8 डिग्री और 10 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

अगले 24 घंटों में झारसुगुडा, सुंदरगढ़, बौध, सोनपुर, बरगढ़, बोलांगीर और नुआपाड़ा जिलों में शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

मौसम पूवार्नुमान कार्यालय ने लोगों को सलाह दी है कि वे रात और सुबह घर के अंदर रहें और ठंड से बचे। लोगों को विशेष रूप से दोपहिया खुले वाहनों पर रात के दौरान आवाजाही से बचने का भी सुझाव दिया गया है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.