हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ने कांग्रेसी सरकार को कोसा, कहा- राज्य पर है 46,500 करोड़ रुपये का कर्ज

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर राज्य को वित्तीय संकट में डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य पर 46,500 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर राज्य को वित्तीय संकट में डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य पर 46,500 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ने कांग्रेसी सरकार को कोसा, कहा- राज्य पर है 46,500 करोड़ रुपये का कर्ज

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फोटो IANS)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर राज्य को वित्तीय संकट में डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य पर 46,500 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि जिस पार्टी ने राज्य में दशकों से शासन किया, उसने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया और कर्ज लेते रहे और वित्तीय कुप्रबंधन पैदा करते रहे।

यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि नई सरकार केंद्र सरकार से मिले हरेक पैसे को लोगों के विकास और कल्याण पर खर्च करेगी।

और पढ़ें: कड़ी मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण से आज बने हिमाचल के सीएम

उन्होंने कहा कि वह वित्त मंत्री अरुण जेटली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे, जिन्होंने कर्ज उतारने के लिए हर संभव मदद देने का वादा किया है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों से कहा गया है कि वे कर्ज चुकाने का प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कहा कि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती वित्तीय संकट से सरकार को बाहर निकालना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बदले की भावना से काम नहीं करेगी।

और पढ़ें: जयराम ठाकुर बने हिमाचल के 14वें मुख्यमंत्री, दो मंत्रियों ने ली संस्‍कृत में शपथ

Source : News Nation Bureau

Himachal Pradesh Jai Ram Thakur debt CM Jai Ram Thakur 46 Thousand crore rupees
      
Advertisment