नागरिक अलंकरण समारोह : राष्ट्रपति ने कई शख्सियतों को किया पद्म पुरस्कारों से सम्मानित

पूर्व भाजपा नेता स्वर्गीय कल्याण सिंह को पद्म विभूषण पुरस्कार (मरणोपरांत) मिला; उनके बेटे राजवीर सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किया.

author-image
Pradeep Singh
एडिट
New Update
rajveer singh

कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह पुरस्कार ग्रहण करते हुए( Photo Credit : TWITTER HANDLE)

राष्ट्रपति  रामनाथ कोविन्द ने आज यानि सोमवार को राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2022 के नागरिक अलंकरण समारोह-II में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया.आज के अलंकरण समारोह में प्रमुख व्यक्तित्वों में डॉ. प्रभा अत्रे और  कल्याण सिंह (मरणोपरान्त) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.पद्म भूषण प्राप्त करने वालों में विक्टर बनर्जी, डॉ. संजय राजाराम (मरणोपरान्त), डॉ. प्रतिभा रे तथा आचार्य वशिष्ठ त्रिपाठी के संग डॉ. कृष्णमूर्ति एल्ला और सुचित्रा कृष्णा एल्ल (युग्म) में शामिल हैं.नागरिक अलंकरण समारोह-I इक्कीस मार्च को आयोजित किया गया था.

Advertisment

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज टोक्यो पैरालिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता शटलर प्रमोद भगत को  पद्म श्री से सम्मानित किया.

पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता, भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल  पद्म श्री से सम्मानित किया गया.

इसके साथ ही गायिका सुलोचना चव्हाण को पद्मश्री पुरस्कार मिला.

टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म श्री पुरस्कार मिला. .

पूर्व भाजपा नेता स्वर्गीय कल्याण सिंह को पद्म विभूषण पुरस्कार (मरणोपरांत) मिला; उनके बेटे राजवीर सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किया.

भारत बायोटेक के एमडी कृष्णा एला और संयुक्त एमडी सुचित्रा एला ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त किया.

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया.

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किये जाते हैं -पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री.विभिन्न विषयों/क्षेत्रों, जैसे कला, सामाजिक कार्य, जन कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, व्यापार एवं उद्योग, औषधि, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, नागरिक सेवा आदि के लिये पुरस्कारों को प्रदान किया जाता है.‘पद्म विभूषण’ उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवा के लिये; ‘पद्म भूषण’ उच्चस्तरीय विशिष्ट सेवा के लिये और ‘पद्मश्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिये दिये जाते हैं.पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है.

Source : News Nation Bureau

Civil Award Ceremony-II President Ramnath Kovind padma vibhushan kalyan-singh
      
Advertisment