चिदंबरम का कैंसर पर विवादित बयान देने वाले असम के मंत्री पर निशाना, कहा- पार्टी बदलने से भी यही होता है

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह विवादित टिप्पणी करके विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह विवादित टिप्पणी करके विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
चिदंबरम का कैंसर पर विवादित बयान देने वाले असम के मंत्री पर निशाना, कहा- पार्टी बदलने से भी यही होता है

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम (फाईल फोटो)

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने हाल ही में असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा द्वारा कैंसर पर दिये गए बयान की निंदा ​की है।

Advertisment

चिदंबरम ने शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा, 'पार्टी बदलने पर भी व्यक्ति के साथ यही होता है।' दरअसल, कांग्रेस में रहे शर्मा ने पिछले साल बीजेपी (भाजपा) का दामन थाम लिया था।

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, 'असम के मंत्री शर्मा कहते हैं कि कैंसर पापों के लिए ईश्वर का इंसाफ है। व्यक्ति के दल बदलने से यही होता है।'

बता दें मंगलवार को गुवाहाटी में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने कहा था, 'जब हम पाप करते हैं, तो ईश्वर हमें सजा देते हैं।'

उन्होंने कहा, 'कभी-कभी हम ऐसे युवाओं को देखते हैं जो कैंसर के शिकार होते हैं या युवा दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। अगर आप उसकी पृष्ठभूमि देखें तो समझ पाएंगे कि यह दैवीय इंसाफ है। कुछ और नहीं। हमें वह सजा भुगतनी होती है जो ईश्वर देता है।'

और पढ़ें: असम के मंत्री का विवादित बयान, कहा- पाप की वजह से होता है कैंसर

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह विवादित टिप्पणी करके विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, कैंसर की बीमारी के लिए उन्होंने अतीत में किए गए पाप को वजह बताया है, जिसे विपक्ष हास्याप्रद करार दे रहा है।

और पढ़ें: कांग्रेस और हार्दिक के बीच 'आरक्षण डील' पर उठे सवाल, BJP ने बताया मजाक

HIGHLIGHTS

  • असम के मंत्री ने कहा था, 'पाप की वजह से लोगों को कैंसर होते हैं, यह ईश्वर का न्याय है'
  • कांग्रेस में रहे शर्मा ने पिछले साल बीजेपी का दामन थाम लिया था, 

Source : News Nation Bureau

Himanta Biswa Sarma P Chidambaram
      
Advertisment