यशवंत सिन्हा के लेख पर चिंदबरम के तीखे सवाल- क्या सरकार स्वीकार करेगी सच?

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम ने बीजेपी सरकार में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के लेख पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम ने बीजेपी सरकार में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के लेख पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
यशवंत सिन्हा के लेख पर चिंदबरम के तीखे सवाल- क्या सरकार स्वीकार करेगी सच?

पी चिदंबरम, पूर्व वित्त मंत्री, कांग्रेस (फाइल फोटो)

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम ने बीजेपी सरकार में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के लेख पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

Advertisment

पी चिदंबरम ने यशवंत सिन्हा के लेख के माध्यम से सरकार को निशाना बनाते हुए पूछा है कि क्या बीजेपी नीत मोदी सरकार अब सच स्वीकार करेगी कि अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, 'कोई फर्क नहीं पड़ता कि सत्ता क्या करती है, अंत में सच्चाई सामने आएगी ही।'

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के लिए लिखे लेख में 'अब बोलना ही होगा' में केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को निशाना बनाते हुए गिरती अर्थव्यवस्था के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है।

इसके बाद यह लेख बुधवार सुबह से सोशल मीडिया पर ख़ास चर्चा का विषय बना हुआ है। इस लेख में यशवंत सिन्हा ने अपनी ही पार्टी की आर्थिक नीतियों पर सवालिया निशान लगाया है। 

गिरती अर्थव्यवस्था पर चिंतित यशवंत सिन्हा, कहा- अब बोलना होगा

कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रह चुके पी चिदंबरम ने इसके बाद ट्वीटर पर ट्वीट कर कहा, 'यशवंत सिन्हा ने सत्ता से सच बोला। क्या अब सरकार सच स्वीकारेगी की अर्थव्यवस्था गिर रही है।' 

इसके बाद दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'सार्वभौमिक सच है कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि सरकार क्या करती है, अंत में सच्चाई सामने आएगी।'

इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस के लिए लिखे आर्टिकल में यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार की नोटबंदी और जीएसटी जैसे कदमों को अर्थव्यवस्था पर कुठाराघात करने वाला बुरा कदम बताया था।

यहां पढ़ें यशवंत सिन्हा का लेख

यह भी पढ़ें: 'सेक्सी दुर्गा' फिल्मोत्सव के लिए नामंजूर, निर्देशक सनल कुमार शशिधरन ने छेड़ी लड़ाई

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Source : News Nation Bureau

BJP congress economy modi govt Yashwant Sinha chidambaram
Advertisment