logo-image

सर्द तूफान की चपेट में शिकागो

सर्द तूफान की चपेट में शिकागो

Updated on: 02 Jan 2022, 03:30 PM

शिकागो:

शिकागो में सर्द तूफान शुरू हो गया है, जिसमें 4 से 7 इंच तक बर्फ जमा होने और 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है। ये जानकारी नेशनल वेदर सर्विस (एनडब्ल्यूएस) ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार सुबह 11 बजे के तुरंत बाद सर्दियों के तूफान की चेतावनी जारी की गई थी और यह उत्तर पश्चिमी इंडियाना और पूर्वोत्तर इलिनोइस के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगी।

शिकागो ट्रिब्यून ने शनिवार को बताया कि उत्तरी मध्य इलिनोइस, पूर्वोत्तर इलिनोइस और नॉर्थवेस्ट इंडियाना के कुछ हिस्सों के लिए एक खतरनाक मौसम होने की चेतावनी जारी की गई है।

शिकागो और आसपास के क्षेत्रों में, तूफान शहर के दक्षिण में बारिश के साथ शुरू हुआ।

शिकागो डिपार्टमेंट ऑफ स्ट्रीट एंड सेनिटेशन ने सड़कों की सफाई के लिए शनिवार को 200 से ज्यादा ट्रक तैनात किए।

मौसम अधिकारियों ने कहा कि देश के बड़े हिस्से में संभवत: मध्य मैदानी इलाकों, मिड-मिसिसिपी घाटी और निचली ग्रेट झीलों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

मौसम अधिकारियों ने कहा कि तूफान के बाद आर्कटिक की हवा इस क्षेत्र में आने के बाद तापमान शून्य से नीचे जा सकता है और हवाएं सर्द हो जाएगी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.