अहमदाबाद से चेन्नई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को उस समय उड़ान से रोकना पड़ा जब कुछ बंदर रनवे पर नजर आया। फ्लाइट संख्या बोइंग B737-800 रविवार तड़के छह बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। तभी अचानक रनवे पर कुछ बंदर घूमता नजर आया।
वायु यातायात नियंत्रकों को बंदरों पर नजर पड़ी थी। तभी विमान के पायलट को सूचित कर फ्लाइट रोकने के लिए कहा गया। सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट धीमी गति से चल रही थी, इसलिए पायलट ने उड़ान भरने से पहले इसे रोक लिया।
Source : News Nation Bureau