/newsnation/media/post_attachments/images/2018/09/27/53-hormonetherapy-9058_5-17.jpg)
हड़ताल पर जाएंगे केमिस्ट (सांकेतिक चित्र)
ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) 28 सितंबर को देश व्यापी हड़ताल करेंगे। एआईओसीडी ने ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ इस बंद का आह्वान किया गया है. एआईओसीडी गाजियाबाद यूनिट के पदाधिकारियों का कहना है कि इसका असर टीएचए में रहने वाले लोगों पर भी होगा. बंद के तहत टीएचए की 200 से अधिक दवा की दुकानें बंद रहेंगी. ऑर्गनाइजेशन के अंतर्गत आने वाले दवा व्यापारियों ने इस बात का ख्याल रखा है कि अगर किसी मरीज को इमरजेंसी होता है तो उन्हें भटकना न पड़े.
इमरजेंसी का ध्यान रखते हुए टीएचए ने केमिस्ट दुकानों को चिन्हित किए हैं जहां बंदी के दौरान भी दवाएं मिलेंगी. बताया जा रहा है कि ऑर्गनाइजेशन ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ पिछले दो साल से विरोध कर रहा है.
बताया जा रहा है कि इस बंदी में गांव से लेकर शहर तक कोई भी दवा दुकान नहीं खुलेंगे. दुकानदारों की मांग है कि दवा व्यापार में ई-फार्मेसी सिस्टम बंद होना चाहिए.
आल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के मुताबिक ऑनलाइन दवा की बिक्री देश मे मौजूद नियम कानून की धज्जियां उड़ा रही है. ऑनलाइन कोई भी किसी मेडिसीन का आर्डर कर सकता है और सेलर बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन को वेरीफाई किये दवा बेच सकता है.
दवा के खुदरा विक्रेताओ के संगठन ऑनलाइन की इस व्यवस्था पर आपत्ति जाहिर करते हुवे हड़ताल पर जा रहे है और इनका कहना है की सरकार अगर इनकी मांगो की ओर गौर नहीं की तो आनेवाले दिनो में ये हड़ताल अनिश्चितकालीन होगा.
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us