iPhone 15 Pro खरीदने से पहले चेक करें दाम, भारत के मुकाबले यहां होंगे काफी सस्ते 

Buying iPhone 15 Pro: नया आईफोन 15 प्रो खरीदने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाएं। हम आपको कुछ ऐसे विकल्प दे सकते हैं जहां से आईफोन खरीदना आपके लिए  काफी सस्ता होगा। इस बहाने आप विदेश भी घूम आएंगे.

Buying iPhone 15 Pro: नया आईफोन 15 प्रो खरीदने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाएं। हम आपको कुछ ऐसे विकल्प दे सकते हैं जहां से आईफोन खरीदना आपके लिए  काफी सस्ता होगा। इस बहाने आप विदेश भी घूम आएंगे.

author-image
Mohit Saxena
New Update
iphone15pro

iphone15pro ( Photo Credit : social media)

आज की रात मोबाइल के दीवानों के लिए खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज एपल इवेंट होने जा रहा है. इस पर पूरी दुनिया की नजरें हैं. Wonderlust इवेंट में नए आईफोन 15 सीरीज को पेश किया जा रहा है. इसके साथ दूसरे प्रोडक्टस की भी एंट्री हो रही है. एपल आईफोन के दीवानों के लिए आज का दिन काफी बड़ा है. भारत में आईफोन का क्रेज काफी अधिक है. अगर आप भी नया iPhone 15 Pro खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाएं. ऐसा हो सकता है आपको भारत से भी सस्ता दूसरे देशों में आईफोन मिल जाए. 

Advertisment

ऐसे कई देश है जहां पर आईफोन भारत से सस्ते हैं. अपने देश से सिर्फ आईफोन खरीदने कई लोग इन देशों का सफर करते हैं. आज रात iPhone 15 सीरीज की कीमत रीवील हो सकती है. ऐसा अनुमान है कि iPhone 15 Pro की कीमत 1.4 लाख रुपये के आसपास हो सकती है. 

सस्ता आईफोन और फॉरेन ट्रिप

अब इतनी भारी-भरकम कीमत में नया आईफोन खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है. लेकिन अगर आपका बजट इससे थोड़ा कम है तो आप भारत से बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं. नहीं, घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि विदेश से आईफोन खरीदना आपके लिए सस्ता पड़ सकता है. वो भी तब जब विदेश जाने और वहां से वापस आने के खर्च के बाद भी बचत हो जाए.

किन देशों में मिलेंगे सस्ते आईफोन

सस्ता आईफोन खरीदना है तो दुबई या बैंकॉक जाने की तैयारी कर लीजिए. यूएई और थाईलैंड में आपको भारत के मुकाबले सस्ते आईफोन मिल जाएंगे. आइए जानें कि यहां पर जाकर किस तरह से बचत हो सकती है. 

दुबई: यहां आईफोन 15 प्रो की कीमत 1.05 लाख रुपये के आसपास होगी. VAT का रिफंड मिलने पर आपको करीब 35 हजार रुपये की बचत हो सकती है. दुबई की राउंड ट्रिप फ्लाइट की कीमत करीब 20,000 रुपये तक हो सकती है. इसके बाद भी आपकी बचत हो सकती है. 

बैंकॉक: थाईलैंड में आईफोन 15 प्रो की कीमत करीब 1.05 लाख रुपये तक हो सकती है. बैंकॉक का राउंड फ्लाइट टिकट लगभग 18,000 रुपये होने की उम्मीद है. यहां पर भी बचत कर पाएंगे. 

खरीदने से पहले रखें ध्यान 

फॉरेन ट्रिप जाने से पहले कुछ चीजों का ख्याल रखने की आवश्यता है. दरअसल यहां  पर​ बिकने वाले आईफोन की अलग ही कंडीशन होती है. ऐसा हो सकता है कि इसके कई फीचर भारत में काम न करें. इसके साथ इंटरनेशनल वारंटी में समस्या होती है.  दुबई या बैंकॉक से सोच समझकर आईफोन खरीदें.

Source : News Nation Bureau

newsnation newsnationtv Buying iphone from dubai Buying iphone from bangkok Buying iphone from thailand disadvantages of buying iphone from dubai
Advertisment