पंजाब : चन्नी ने मंत्रियों के नाम सौंपे, नया मंत्रिमंडल रविवार को लेगा शपथ
पंजाब : चन्नी ने मंत्रियों के नाम सौंपे, नया मंत्रिमंडल रविवार को लेगा शपथ
चंडीगढ़:
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को यहां राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले संभावित मंत्रियों के नाम सौंपे और कहा कि हम रविवार शाम को शपथ लेंगे।आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि रविवार को शाम साढ़े चार बजे 15 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है।
पिछली अमरिंदर सिंह कैबिनेट से जिन लोगों को बाहर किए जाने की संभावना है, उनमें बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगर, राणा गुरमीत सोढ़ी, साधु सिंह धर्मसोत और सुंदर श्याम अरोड़ा शामिल हैं।
कैबिनेट में नए चेहरों के कुलजीत सिंह नागरा, संगत सिंह गिलजियान, परगट सिंह, राजकुमार वेरका, अमरिंदर राजा वारिंग, गुरप्रीत कोटली और राणा गुरजीत सिंह हो सकते हैं।
पता चला है कि पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री से ब्रह्म मोहिंद्रा और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को उनके उन्हीं विभागों में बनाए रखने को कहा है।
इस बीच, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हर मंगलवार को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक अपने कार्यालय में मंत्रियों, विधायकों और अन्य राजनीतिक पदाधिकारियों से मिलेंगे, ताकि सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि हर मंगलवार को अपराह्न् तीन बजे कैबिनेट की बैठक होगी। सभी प्रशासनिक सचिव और विभागों के अध्यक्ष प्रत्येक मंगलवार को अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय