/newsnation/media/post_attachments/images/2023/09/02/chandrayaan-3-33.jpg)
Chandrayaan 3( Photo Credit : Social Media)
Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर और प्रज्ञान चांद की सतर पर ठीक से काम कर रहे हैं, हालांकि अब इनके पास मात्र चार दिनों का समय बचा है. उसके बाद ये काम करना बंद कर देंगे, क्योंकि 5-6 दिनों के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुप पर सूरज ढल जाएगा और वहां अंधेरा हो जाएगा. इसी बीच चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर को लेकर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने खुशखबरी दी है. दरअसल, ISRO प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ ने आदित्य-एलवन (Aditya-L1) की सफल लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-3 के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर अब तक 100 मीटर चल चुका है. उन्होंने ये भी बताया कि विक्रम लैंडर और रोवर दोनों की सेहत सही है और दोनों के सभी पेलोड्स सही तरीके से काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Aditya L1 Launch: सूरज पर होने वाली हर सूक्ष्म घटना की मिलेंगी तस्वीरें, जानें मिशन से जुड़े 10 सवालों के जवाब
रोवर और लैंडर ने ली थी एक दूसरे की तस्वीरें
बता दें कि इससे पहले लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान ने एक दूसरे की तस्वीरें ली थी. रोवर प्रज्ञान द्वारा ली गई लैंडर की तस्वीर में लैंडर और उसकी छाया दिखाई दे रही थी. वहीं लैंडर ने रोवर का एक वीडियो बनाया था जिसमें प्रज्ञान घूमता दिख रहा था. वह ऐसे लग रहा था जैसे डांस कर रहा हो. इसके साथ ही रोवर प्रज्ञाने सामने आए गड्ढे से बचने के लिए अपना रास्ता भी बदला था. इन सभी तस्वीरों और वीडियो को नेविगेशन कैमरा से लिया गया था. इस कैमरे को लेबोरेटरी फॉर इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम्स ने बनाया था. बता दें कि प्रज्ञान रोवर में एक तरफ ये दो नैवकैम लगे हैं. जो छह पहियों के सहारे चलता है.
Chandrayaan-3 Mission:
🏏Pragyan 100*
Meanwhile, over the Moon, Pragan Rover has traversed over 100 meters and continuing. pic.twitter.com/J1jR3rP6CZ
— ISRO (@isro) September 2, 2023
500 मीटर की यात्रा पूरा करना है रोवर प्रज्ञान का टारगेट
बता दें कि वैसे तो रोवर प्रज्ञान का टारगेट एक सौर दिवस में 500 मीटर की दूरी पूरी करने का है. लेकिन अब इसके पास मात्र 5 दिनों का ही वक्त बचा है. प्रज्ञान रोवर लगातार एक सेंटीमीटर प्रति सेकेंड की गति से आगे बढ़ रहा है. जो अब आज से करीब 5 या 6 दिनों तक ही काम कर सकता है. अगले 5-6 दिनों तक चांद की सतह पर तब तक काम करेगा, उसके बाद उसे सूरज की ऊर्जा मिलना बंद हो जाएगी. लेकिन तब तक वह कैमरों से चांद की सतह और विक्रम की फोटो खींचता रहेगा.
ये भी पढ़ें: Aditya L1 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग! अगर आप ऐतिहासिक पल के नहीं बन पाए गवाह तो अब देख लीजिए Video
HIGHLIGHTS
- चंद्रयान-3 को लेकर आई अच्छी खबर
- प्रज्ञान रोवर ने पूरी की 100 मीटर की दूरी
- इसरो चीफ एस सोमनाथ ने दी जानकारी
Source : News Nation Bureau