ISRO आज रचेगा इतिहास
आज भारत चांद पर चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) की लैंडिंग कर के इतिहास रचेगा और जिसका प्रमाण पूरी दुनिया होगी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) इसरो मुख्यालय से चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) की लैंडिंग देखेंगे. बेंगलुरु रवाना होने से पहले उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी. मोदी ने ट्वीट कर लोगों से चंद्रयान-2 की लैंडिंग को देखने की अपील की है.
I urge you all to watch the special moments of Chandrayaan - 2 descending on to the Lunar South Pole! Do share your photos on social media. I will re-tweet some of them too.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2019
उन्होंने कहा आप सब अपनी तस्वीर क्लिक कर ट्वीट करें, वे उन तस्वीरों को रिट्वीट करेंगे. ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ की चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ को यान में समन्वित ढंग से लगे कम से कम आठ उपकरणों द्वारा अंजाम दिया जाएगा.
‘विक्रम’ शनिवार तड़के डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा. ‘विक्रम’ के अंदर रोवर ‘प्रज्ञान’ होगा जो शनिवार सुबह साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच लैंडर के भीतर से बाहर निकलेगा.
यह भी पढ़ें- रिश्वतखोरी के मामले में पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, दारोगा सहित चार सिपाही अंदर
शनिवार तड़के यान के लैंडर के चांद पर उतरने से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक वीडियो के माध्यम से समझाया कि ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कैसे होगी. अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ सुनिश्चित करने के लिए मशीन में तीन कैमरे-लैंडर पोजीशन डिटेक्शन कैमरा, लैंडर होरिजोंटल विलोसिटी कैमरा और लैंडर हजार्डस डिटेक्शन एंड अवोयडेंस कैमरा लगे हैं.
इसके साथ दो के. ए बैंड-अल्टीमीटर-1 और अल्टीमीटर-2 हैं. लैंडर के चांद की सतह को छूने के साथ ही इसरो चेस्ट, रंभा और इल्सा नाम के तीन उपकरणों की तैनाती करेगा.
Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो