/newsnation/media/post_attachments/images/2018/06/30/47-13-BJP_5.jpg)
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो)
मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि कांग्रेस की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार की तरह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने भी आंध्र प्रदेश के लोगों को ठगा है।
मिडिया से बात करते हुए नायडू ने कहा कि राज्य के लोगों ने यूपीए के काम से नाखुश थे तो उसे खारिज करते हुए एनडीए को चुना लेकिन इस सरकार ने भी राज्य के लोगों को धोखा ही दिया है।
आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू ने कहा, 'कांग्रेस के कार्यों से लोग नाखुश थे इसलिए उन्होंने उसे दंडित किया। लोग एनडीए पर विश्वास करते थे लेकिन उन्होंने भी धोखे में रखा।'
उन्होंने कहा, 'आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। यह हमारा अधिकार है और उन्हें देना होगा। मैं काडापा के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि राज्य में जल्द ही स्टील फैक्ट्री की शुरुआत की जाएगी।'
और पढ़ेंः चंद्रबाबू नायडू का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने आंध्र प्रदेश को हर मोर्चे पर धोखा दिया
नायडू ने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी सत्ता में नहीं आएगी और आंध्र प्रदेश में एक भी सीट पार्टी को नहीं मिलेगी। नायडू एक समय एनडीए गठबंधन का अहम हिस्सा रह चुके हैं। बजट में आंध्र प्रदेश को उम्मीद के मुताबिक फंड और विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के बाद गठबंधन तोड़ लिया था।
सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau