चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला: विकास बराला और आशीष 2 दिन की पुलिस रिमांड पर
चंडीगढ़ कोर्ट ने विकास बराला और आरोपी आशीष को दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
नई दिल्ली:
चंडीगढ़ कोर्ट ने आईएस की बेटी के साथ छेड़छाड़ और कार से पीछा करने के मामले में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और आरोपी आशीष को दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
चंडीगढ़ कोर्ज में जज बलजिंदर पाल सिंह ने यह आदेश दिया है। बुधवार को इन दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और गुरुवार को इनकी यहां कोर्ट में पेशी होनी थी। चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने अदालत से दोनों को दो दिन के लिए रिमांड पर देने की मांग की थी। जिसके बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया है।
अब विकास बराला और आशीष 12 अगस्त तक के लिए पुलिस रिमांड में रहेंगे। बता दें कि दोनों को चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार को किय था और उन दो गैरजमानती धाराएं भी जोड़ी थीं।
छेड़छाड़ केस: विकास बराला ने पीछा करने की बात कबूली
इससे पहले बुधवार सुबह पुलिस ने दोनों लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने समन भेजा था जिसे विकास बराला के लेने से इंकार करने के बाद पुलिस ने घर की दीवार पर चिपका दिया था। इसके बाद पूछताछ के लिए पेश न होने पर चंडीगढ़ पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई पर विचार कर थी। हालांकि बाद में विकास बराला और उसके दोस्त आशीष के चंडीगढ़ सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तेजिंदर एस. लूथरा ने बुधवार को बताया था कि शनिवार को आरोपियों ने चिकित्सकीय जांच के लिए अपने खून और पेशाब के नमूने देने से मना कर दिया था।
छेड़खानी के एक और मामले में घिरा सुभाष बराला का परिवार, HC ने मांगी राज्य सरकार से रिपोर्ट
लूथरा के मुताबिक, 'ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक खून और पेशाब के नमूने लेना चाहते थे, लेकिन लॉ ग्रेजुएट होने के नाते आरोपी भी अच्छी तरह कानून जानते हैं। इसलिए, उन्होंने नमूने देने से इनकार कर दिया। हालांकि इस तरह से इनकार करना जांच और मुकदमे के दौरान उनके विरुद्ध जा सकता है।'
घटना के पांच दिनों बाद पहली बार मीडिया के सामने आए डीजीपी ने कहा, 'मैं आश्वासन देता हूं कि मामले में इंसाफ के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।' दूसरी ओर हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी मामले से जुड़े हाई-प्रोफाइल आरोपियों से पल्ला झाड़ लिया है।
हरियाणा बीजेपी प्रवक्ता जवाहर यादव ने कहा, ' विकास बराला जांच में साथ देंगे या नहीं, इसका फैसला उन्हें करना है। बीजेपी का इससे कुछ नहीं लेना-देना है।'
हरियाणा छेड़छाड़ मामला: सुभाष बराला ने कहा, वर्णिका मेरी बेटी जैसी, कानून अपना काम करेगा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
KKR vs DC Dream11 Prediction : कोलकाता और दिल्ली के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
KKR vs DC Head to Head : कोलकाता और दिल्ली में होती है कांटे की टक्कर, हेड टू हेड आंकड़ों में देख लीजिए
-
KKR vs DC Pitch Report : बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज मारेंगे बाजी? जानें कैसी होगी कोलकाता की पिच
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!
-
Guru Gochar 2024: 1 मई को गुरु गोचर से बनेगा कुबेर योग, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी
-
Shiv Ji Ki Aarti: ऐसे करनी चाहिए भगवान शिव की आरती, हर मनोकामना होती है पूरी