logo-image

चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस मनाकर लौट रही नाबालिग से रेप

स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को चंडीगढ़ से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। स्कूल में पढ़ने वाली एक कक्षा आठ में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया है।

Updated on: 15 Aug 2017, 06:01 PM

highlights

  • चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस मना कर लौट रही नाबालिग से रेप
  • घटना की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरु की
  • घटना के बाद आरोपी फरार, IPC 376, 341, 363 और 506 के तहत केस दर्ज

नई दिल्ली:

चंडीगढ़ पुलिस ने एक नाबालिग की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। लड़की ने शिकायत में कहा है कि वह यहां स्थित अपने स्कूल में मंगलवार को स्वतत्रंता दिवस समारोह मनाकर घर लौट रही थी, और उसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता की उम्र 12-13 साल है, और उसे चिकित्सा जांच और इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति ने सेक्टर 23 के चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप किया।

चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ईश सिंघल ने कहा, 'हमने एफआईआर दर्ज कर ली है। संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। जांच जारी है। पीड़ित लड़की की स्थिति ठीक है।'

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता ने कहा कि जब वह ट्रैफिक पार्क से गुजर रही थी, तभी आरोपी ने उसे एक नाले के पास खींच लिया और चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट है। कई सरकारी अधिकारी ट्रैफिक पार्क के मुख्य द्वार के पास ही रहते हैं।

चंडीगढ़ में यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब इसके कुछ दिनों पूर्व भाजपा के राज्य अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला ने वर्णिका कुंडू का पीछा किया था और उसके अपहरण की कोशिश की थी।

और पढ़ें: उप्र : गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव