पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीज़फायर, एक जवान शहीद

पाक सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाया है। एक नागरिक के घायल होने की खबर है।

पाक सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाया है। एक नागरिक के घायल होने की खबर है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीज़फायर, एक जवान शहीद

फाइल फोटो

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में एक बार फिर सीज़फायर तोड़ा। इसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक नागरिक के घायल होने की खबर है। पाकिस्तान रविवार रात 2 बजे से भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग कर रहा है। जम्मू के मेढर और सौजिया सेक्टर में भी पाक ने संघर्ष विराम का उल्लघंन किया है। 

Advertisment

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी पाकिस्तान ने पुंछ में सीज़फायर तोड़ा था। हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी को मार गिराए जाने के बाद से ही घाटी में अशांति का माहौल है। घाटी में सभी शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक परिवहन साधन और मुख्य बाजार बंद हैं।

Source : News Nation Bureau

Ceasefire Violation
      
Advertisment