जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने अरनिया में तोड़ा सीजफायर, 3 नागरिक घायल
पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में गोलीबारी की जिसमें 3 नागरिक घायल हो गए। इससे पहले शनिवार दिन में भी पाकिस्तान ने अरनिया में गोलीबारी की थी।
नई दिल्ली:
पाकिस्तान ने शनिवार देर रात एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में गोलीबारी की जिसमें 3 नागरिक घायल हो गए।
घायलों को जम्मू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले शनिवार दिन में भी पाकिस्तान ने अरनिया में गोलीबारी की थी। इसमें कई मवेशी मारे गए और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू के अर्निया उपक्षेत्र में मोर्टार, स्वचालित और छोटे हथियारों के इस्तेमाल से गोलीबारी और गोलाबारी की।
J&K: 3 civilians injured in ceasefire violation by Pakistan in Arnia admitted to a government hospital in Jammu pic.twitter.com/LApprQhEGw
— ANI (@ANI) September 16, 2017
अधिकारी ने बताया, 'सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) की साई, त्रेवा और जबोवाल अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया गया। भारतीय जवान मुस्तैदी से इस गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं।'
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को भी संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था।
और पढ़ें: सीतारमण बोलीं, सेना किसी भी हालात से निपटने को तैयार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा