आगरा हिंसा: हिंदू संगठनों के 500 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, 9 को जेल, 30 हुए नामजद

यूपी में आगरा के फतेहपुर सीकरी इलाके में फतेहपुर सीकरी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए डकैती के मुकदमे में संगठन के नेताओं ने थाने का घेराव करते हुए जमकर बवाल किया।

यूपी में आगरा के फतेहपुर सीकरी इलाके में फतेहपुर सीकरी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए डकैती के मुकदमे में संगठन के नेताओं ने थाने का घेराव करते हुए जमकर बवाल किया।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
आगरा हिंसा:  हिंदू संगठनों के 500 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, 9 को जेल, 30 हुए नामजद

आगरा हिंसा में हिंदू संगठनों के 500 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

  • यूपी में आगरा के फतेहपुर सीकरी और सदर थाने में शनिवार की रात को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 500 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें 30 हिंदूवादियों को नामजद किया गया है। 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Advertisment

फतेहपुर सीकरी इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए डकैती के मुकदमे में संगठन के नेताओं ने थाने का घेराव करते हुए जमकर बवाल किया।

और पढ़ें: गोमती रिवर फ्रंट के बाद अब योगी ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की जांच के दिए आदेश

आपको बता दें, सीकरी के तेहरा जौताना में बृहस्पतिवार रात सब्जी विक्रेता मुवीन और रिजवान पर हमला हुआ था। मामले में भाजपा और हिंदू संगठनों के नौ कार्यकर्ताओं को नामजद कराया गया। केस वापसी के लिए शनिवार को हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने सीकरी थाने में प्रदर्शन किया।

आरोप है कि शनिवार देर शाम बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने पर पथराव कर अछनेरा के सीओ रविकांत पाराशर से मारपीट भी की। इन लोगों ने हवालात तोड़कर पांच आरोपियों को छुड़ाने का भी प्रयास किया।

इसी दौरान पुलिस से झड़प हो जाने पर सीओ को थप्पड़ मारा गया। हवालात का ताला तोड़ने की कोशिश की गई। दरोगा संतोष कुमार की बाइक फूंककर सर्विस रिवाल्वर लूट ली।

और पढ़ें: 'समाजवादी विकास' को चैलेंज देता 'राष्ट्रवादी विकास', अखिलेश सरकार के हर प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े करती योगी सरकार 

गौरतलब है कि घटना के कुछ ही देर पहले, यूपी पुलिस प्रमुख सुलखान सिंह ने पदभार संभालते हुए बदमाशों को सबक सिखाने की कसम ली थी। आगरा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया है कि वे किसी दबाव में नहीं आएंगे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

HIGHLIGHTS

  • फतेहपुर सीकरी और सदर थाने में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प
  • 500 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज और 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया 
  • दरोगा संतोष कुमार की बाइक फूंककर सर्विस रिवाल्वर लूटी

  IPL 10 की प्रत्येक खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Fatehpur Sikari Agra violance
      
Advertisment