गोम्स को राजनीतिक साजिश के तहत फंसा रही है बीजेपी: आप

आशुतोष ने एक वीडियो क्लिप भी दिखाया, जिसमें गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर और उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा को गोम्स की सराहना करते देखा जा सकता है।

आशुतोष ने एक वीडियो क्लिप भी दिखाया, जिसमें गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर और उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा को गोम्स की सराहना करते देखा जा सकता है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
गोम्स को राजनीतिक साजिश के तहत फंसा रही है बीजेपी: आप

एल्विस गोम्स (फाइल फोटो)

आम आदमी पार्टी (आप) ने गोवा के अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एल्विस गोम्स के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजनीतिक षडयंत्र रचने का आरोप लगाया। आप ने कहा कि गोम्स को राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।

Advertisment

गोवा पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के दफ्तर से गोम्स के लौटने के कुछ ही देर बाद मीडिया को संबोधित करते हुए आप के प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि गोम्स के खिलाफ जून में तब प्राथमिकी दर्ज की गई थी जब उन्होंने आप में शामिल होने के लिए वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) ले लिया था।

ये भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी को बड़ी राहत

उन्होंने प्राथमिकी को पांच साल पुराने एक मामले से जुड़ा बताया और आरोप लगाया कि ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि गोम्स ने आप में शामिल होने का निर्णय लिया था।

आशुतोष ने एक वीडियो क्लिप भी दिखाया, जिसमें गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर और उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा को गोम्स की सराहना करते देखा जा सकता है। इसमें उन्हें यह कहते देखा जा सकता है कि मामले में वह (गोम्स) शामिल नहीं हैं।

आशुतोष ने कहा कि लेकिन गोवा के मुख्यमंत्री पद का पार्टी प्रत्याशी घोषित होते ही उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने समन भेज दिया। उन्होंने कहा कि यह 'आप' को धमकाने की राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप के विधायकों पर अत्याचार करने के बाद भाजपा गोवा में भी यही कर रही है। वे दिल्ली में नाकाम रहे और उनका यही हश्र गोवा में भी होगा। हम लोग धमकी से नहीं डरेंगे।

Source : IANS

BJP AAP Elvis Gomes
      
Advertisment