/newsnation/media/post_attachments/images/2016/12/23/41-manoj-sinha.jpg)
सड़क हादसे का शिकार हुए केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा (@ANI_news)
रेल एवं संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को सर्जरी के लिए शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया जा रहा है। वह शुक्रवार रात को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। सिन्हा शुक्रवार शाम को बाराबंकी से गोरखपुर जा रहे थे, जिस दौरान वो इस हादसे का शिकार हो गए।
उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) के प्रवक्ता संजय यादव ने बताया कि, "मनोज सिन्हा के बाएं कंधे और कोहनी के बीच में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें सर्जरी के लिए एम्स में भर्ती कराया जाएगा।"
गाजीपुर से भाजपा के सांसद मनोज सिन्हा को शुक्रवार देर रात गोरखपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बाद में प्राथमिक उपचार के बाद ललित नारायण मिश्रा रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मनोज सिन्हा एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कुशीनगर जा रहे थे कि तभी उनके साथ यह दुर्घटना घटी।
इस दुर्घटना में उन्हें मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार वो गोरखपुर से लौट रहे थे। तभी उनके काफिले के सामने एक व्यक्ति आ गया, जिसकी वजह से काफीले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
#UPDATE Union Minister Manoj Sinha has injured his hand in a car accident in Gorakhpur pic.twitter.com/Y0DgmbpYkN
— ANI UP (@ANINewsUP) December 23, 2016