प्रदीप कुमार सिन्हा को मिला दूसरा कार्यकाल विस्तार, 2019 तक रहेंगे कैबिनेट सचिव

केंद्र सरकार ने रविवार को कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा का कार्यकाल एक साल तक के लिए बढ़ा दिया है। पी के सिन्हा का कार्यकाल अगले महीने खत्म होने वाला था।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
प्रदीप कुमार सिन्हा को मिला दूसरा कार्यकाल विस्तार, 2019 तक रहेंगे कैबिनेट सचिव

कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा (फाइल फोटो)

केंद्र सरकार ने रविवार को कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा का कार्यकाल एक साल तक के लिए और बढ़ा दिया है। पी के सिन्हा का कार्यकाल अगले महीने खत्म होने वाला था।

Advertisment

अधिकारी के मुताबिक, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की जारी आदेश के अनुसार पी के सिन्हा का कार्यकाल अगले साल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल 12 जून 2018 को खत्म हो रहा था।

डीओपीटी के आदेश के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नियुक्ति समिति की बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया।

62 वर्षीय सिन्हा की कैबिनेट सचिव के रूप में नियुक्ति मई 2015 में दो साल के लिए हुई थी। 13 जून 2015 को पदभार संभालने के बाद यह उनके कार्यकाल का यह दूसरा विस्तार है।

कैबिनेट सचिव से पहले पी के सिन्हा ऊर्जा सचिव थे। उत्तर प्रदेश कैडर के 1977 बैच के आईएएस ऑफिसर सिन्हा ने अजीत सेठ के बाद कार्यभार संभाला था। अजीत सेठ चार साल तक कैबिनेट सचिव थे।

इसके पहले उन्होंने जहाजरानी सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था और केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश कैडर में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

बता दें कि कैबिनेट सचिवालय सीधे प्रधानमंत्री के अंदर आता है। सचिवालय का प्रशासनिक प्रमुख कैबिनेट सचिव होता है।

और पढ़ें: कर्नाटक चुनाव: सिद्धारमैया ने पीएम, शाह और बीजेपी को भेजा कानूनी नोटिस

HIGHLIGHTS

  • पी के सिन्हा का कार्यकाल अगले महीने खत्म होने वाला था
  • कैबिनेट सचिव की नियुक्ति मई 2015 में दो साल के लिए हुई थी
  • पीएम मोदी की अध्यक्षता में नियुक्ति समिति की बैठक में लिया गया फैसला

Source : News Nation Bureau

Narendra Modi Modi Government Cabinet Secretary pradeep kumar sinha
      
Advertisment