कैबिनेट फेरबदलः धर्मेंद्र प्रधान ने पढ़ा गलत शपथ पत्र, राष्ट्रपति ने टोका

मोदी सरकार में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को शपथ ग्रहण के दौरान गलत शपथ पत्र पढ़ने के कारण राष्ट्रपति ने दो बार टोका।

मोदी सरकार में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को शपथ ग्रहण के दौरान गलत शपथ पत्र पढ़ने के कारण राष्ट्रपति ने दो बार टोका।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
कैबिनेट फेरबदलः धर्मेंद्र प्रधान ने पढ़ा गलत शपथ पत्र, राष्ट्रपति ने टोका

धर्मेंद्र प्रधान ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ (एएनआई)

मोदी सरकार में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को शपथ ग्रहण के दौरान गलत शपथ पत्र पढ़ने के कारण राष्ट्रपति ने दो बार टोका। प्रधान ने शपथ ग्रहण के दौरान दो बार गलती की।

Advertisment

मोदी सरकार ने प्रधान पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया है। इससे पहले वे पेट्रोलियम मंत्री के पद पर स्वतंत्र प्रभार के रूप में कार्य कर रहे थे।

बताया जाता है कि पेट्रोलियम मंत्रालय में उनका कार्य काफी अच्छा रहा इस कारण सरकार ने उन्हें प्रमोशन देकर कैबिनेट में शामिल कर लिया है। केबिनेट फेरबदल में चार मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है।

इसे भी पढ़ेंः मोदी कैबिनेट में चार ब्यूरोक्रैटस समेत 9 नये चेहरे शामिल, बने केन्द्रीय राज्यमंत्री

कैबिनेट विस्तार में मुख्तार अब्बास नकवी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को प्रमोशन देते हुए कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। कैबिनेट फेरबदल के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन चारों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

इसके साथ ही मोदी कैबिनेट विस्तार में 9 नए मंत्रियों को शामिल किया किया गया है, जिन्हें राज्य मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ेंः मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल का काम पूरा, 13 मंत्रियों ने ली शपथ

धर्मेंद्र प्रधान के पास पेट्रोलियम मंत्रालय और पीयूष गोयल के पास ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा है। मुख्तार अब्बास नकवी संसदीय कार्य राज्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हैं। जबकि निर्मला सीतारमण वित्त और कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री हैं।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

HIGHLIGHTS

  • धर्मेंद्र प्रधान ने पढ़ा गलत शपथ पत्र, राष्ट्रपति ने टोका
  • कैबिनेट मंत्री बने हैं धर्मेंद्र प्रधान, दो बार पढ़ा गलत शपथ

Source : News Nation Bureau

Dharmendra pradhan modi-cabinet-reshuffle
      
Advertisment