पेरिस समझौते को मिली हरी झंडी, केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला

पेरिस जलवायु समझौते को अब तक कुल 60 देश स्वीकृति दे चुके हैं। पेरिस में दिसंबर, 2015 में 195 देशों ने इस समझौते को पारित किया था।

पेरिस जलवायु समझौते को अब तक कुल 60 देश स्वीकृति दे चुके हैं। पेरिस में दिसंबर, 2015 में 195 देशों ने इस समझौते को पारित किया था।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
पेरिस समझौते को मिली हरी झंडी, केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला

Representative Image (Getty images)

बुधवार को हुई केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में पेरिस समझौते को हरी झंडी दे दी गयी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हिंदुस्तान केबल लिमिटेड को बंद करने की भी मंजूरी दी गयी। इसके अलावा कैबिनेट ने 'सक्षम' परियोजना के अमल को भी मंज़ूरी दी।

Advertisment

पेरिस जलवायु समझौते को अब तक कुल 60 देश स्वीकृति दे चुके हैं। पेरिस में दिसंबर, 2015 में 195 देशों ने इस समझौते को पारित किया था। इसमें जलवायु परिवर्तन से मुकाबले के लिए वैश्विक तापमान में वृद्धि दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने का लक्ष्य रखा गया है।

इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को एलान किया था कि उनकी सरकार दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर पेरिस समझौते को स्वीकृति देगी।

Source : News Nation Bureau

Paris Agreement Cabinet approves
Advertisment