बजट सत्र: पीएनबी घोटाले पर राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के बीच मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के बीच मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
बजट सत्र: पीएनबी घोटाले पर राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

संसद (फाइल फोटो)

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के करीब 12,600 करोड़ रुपये के घोटाले सहित विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के बीच मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

Advertisment

राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्यों सहित विपक्ष के हंगामे के बीच बार-बार बाधित होती रही और बाद में इसे अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि इसके बाद भी हंगामा नहीं रुका। जिसके चलते राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

इसके अलावा विपक्षी दलों के सांसदों ने पीएनबी के करीब 12,600 करोड़ रुपये के घोटाले सहित विभिन्न सरकारी बैंकों में गड़बड़ी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

वहीं लोकसभा में बैंकिंग अनियमितताओं पर चर्चा के लिए तैयार होने के बावजूद हंगामा जारी रहा, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

अनंत कुमार ने कांग्रेस पर चर्चा से भागने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, 'यह बजट सत्र का दूसरा चरण है। हमें वित्तीय कामकाज करना है। हमें ग्रांट के लिए विभिन्न मांगों पर चर्चा करनी है। यदि सदन की कार्यवाही सुचारू ढंग से चलेगी तो हर कोई अपने मुद्दे उठा सकता है।'

इसे भी पढ़ें: PNB घोटाले का बढ़ा दायरा, 450 अंक लुढ़का सेंसेक्स, पिटे बैंकिंग शेयर

उन्होंने कहा, 'मुझे विशेष रूप से नहीं पता कि कांग्रेस के मेरे साथी क्यों भड़के हुए हैं। वे बैंकिंग में अनियमितताओं पर चर्चा चाहते हैं, हम इसके लिए तैयार हैं।'

अनंत कुमार ने कहा, 'जिन लोगों ने अपराध किया है, उन्हें दंडित किया जाना चाहिए। इतने वर्षो में जो कुछ भी हुआ है, उस पर चर्चा होनी चाहिए। संयुक्त प्रगतिशील गठबंध (यूपीए) सरकार के दौरान जो अपराध और अनियमितताएं हुईं, उन पर भी चर्चा होनी चाहिए।'

उन्होंने कहा कि किसी को बचाने का सवाल ही नहीं उठता। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूछा कि पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को देश छोड़कर भागने क्यों दिया गया।

उन्होंने कहा, 'जनता के पैसे को लूटा गया और दोषियों को देश से भाग जाने दिया गया।'

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण छह अप्रैल को समाप्त होगा।

IANS के इनपुट के साथ

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम - बौद्ध के बीच सांप्रदायिक हिंसा के बाद श्रीलंका में आपातकाल

HIGHLIGHTS

  • पीएनबी और अन्य मुद्दों पर हंगामा, राज्यसभा-लोकसभा कल तक के लिए स्थगित
  •  लोकसभा में बैंकिंग अनियमितताओं पर चर्चा के लिए तैयार होने के बावजूद हंगामा जारी रहा

Source : News Nation Bureau

Budgest session parliament
Advertisment