बजट 2017: नोटबंदी के झटके के बाद सरकार से करों में राहत के तोहफे की उम्मीद
49 प्रतिशत लोगों की उम्मीद, नोटबंदी के झटके से उबारने के लिए टैक्स दरों में रियायत दे सरकार
नई दिल्ली:
1 लाख से ज़्यादा लोगों पर किए गए एक सर्वे में 49 प्रतिशत लोग टैक्स में छूट चाहते हैं। सिटिजन इन्गेजमेंट प्लेटफॉर्म लोकल सर्किल द्वारा कराए गए इस सर्वे में करीब 1 लाख लोगों ने भाग लिया।
इसमें भाग लेने वाले 49% लोगों का कहना था कि बजट 2017 में सरकार को नोटबंदी के असर को कम से कम करने के लिए करों में छूट देनी चाहिए और करीब 33% प्रतिभागियों ने कहा कि डिजिटल लेनदेन पर कर नहीं लगना चाहिए।
यह पूछे जाने पर कि नागरिकों के लिए आयकर छूट में किसे वरीयता देनी चाहिए। इसके जबाव में 55% लोगों ने कहा कि कर के न्यूनतम आय की दर को बढ़ा देनी चाहिए, जबकि 37% का कहना था कि व्यक्तिगत आयकर की दरों को कम करना चाहिए।
और पढ़ें- 92 साल पुरानी परंपरा हुई समाप्त, रेल बजट बना भारतीय इतिहास का अध्याय!
यह सर्वेक्षण देश के 200 जिलों में किया गया और इसमें आयकर, सरकारी खर्च और आवंटन, स्वच्छ भारत उपकर, स्टार्टअप, रेलवे, प्रदूषण, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा के क्षेत्रों के बारे में सवाल पूछे गए थे।
इसमें 89% ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च बढ़ाना चाहिए और इसे अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों तक पहुंचाना चाहिए, जबकि 40% का कहना था कि वर्तमान में जो सरकारी अस्पताल है उनकी हालत सुधारने पर खर्च करना चाहिए।
ऐसे ही एक दूसरे सर्वेक्षण में 58% लोगों ने कहा कि सरकार की शीर्ष प्राथमिकता शिक्षा पर खर्च बढ़ाने की होनी चाहिए और सरकारी स्कूलों की संख्या बढ़ानी चाहिए। जबकि 32% का कहना था कि वर्तमान में जो सरकारी स्कूल हैं उनकी हालत सुधारने पर सरकार को खर्च करना चाहिए।
और पढ़ें- भारत के आम बजट की वो ख़ास बातें जो शायद आपको नहीं पता!
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी