येदियुरप्पा की गई कुर्सी, फ्लोर टेस्ट के दौरान कही ये 10 बड़ी बातें

लोगों की उम्मीदें बीजेपी के साथ थी। हमारी सरकार किसानों के लिए काम करना चाहती थी। राज्य की जनता ने चुनाव में कांग्रेस को नकार दिया है।

लोगों की उम्मीदें बीजेपी के साथ थी। हमारी सरकार किसानों के लिए काम करना चाहती थी। राज्य की जनता ने चुनाव में कांग्रेस को नकार दिया है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
येदियुरप्पा की गई कुर्सी, फ्लोर टेस्ट के दौरान कही ये 10 बड़ी बातें

कर्नाटक में सियासी उठापटक पर अब विराम लग चुका है। विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले ही संख्या बल नहीं जुटा पाने के बाद ढाई दिन के सीएम येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Advertisment

महज ढाई दिन पहले सीएम पद की शपथ लेने वाले बीएस येदियुरप्पा ने फ्लोर टेस्ट से पहले बेहद भावुक भाषण दिया और कर्नाटक के लोगों के लिए अंतिम सांस तक काम करने का वादा किया।

अपने भाषण के दौरान येदियुरप्पा ने कहा, 'मैं हमेशा राज्य की जनता की सेवा करता रहूंगा। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी।

उन्होंने कहा, लोगों की उम्मीदें बीजेपी के साथ थी। हमारी सरकार किसानों के लिए काम करना चाहती थी। राज्य की जनता ने चुनाव में कांग्रेस को नकार दिया है।

इस्तीफा से पहले येदियुरप्पा के भाषण की प्रमुख बातें

1. राज्य की जनता ने हमें 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनाया।

2. जनता का यह जनादेश कांग्रेस और जेडीएस के खिलाफ है।

3. राज्य के लोगों का प्यार और स्नेह को नहीं भूल सकता हूं।

4. मैं राज्य की जनता का दर्द महसूस कर सकता हूं।

5. अगर हमे पूरा जनादेश मिलता तो हम राज्य को बहुत आगे ले जाते।

6. लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी राज्य के सभी 28 सीटें जीतेगी।

7. मैरा जीवन राज्य के लोगों की सेवा के लिए है।

8. राज्य की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।

9. अगर मध्यावधि चुनाव राज्य में होती है तो हमे 150 सीटें मिलेंगी।

10. पीएम मोदी ने कर्नाटक की काफी मदद की।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Floor Test BS Yeddyurappa Karnataka Assembly
Advertisment