यूपीः शराब पीकर मंडप में पहुंचा था दूल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के दोकटी इलाके में एक युवती ने शादी से इंकार कर बारात लौटा दिया।

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के दोकटी इलाके में एक युवती ने शादी से इंकार कर बारात लौटा दिया।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
यूपीः शराब पीकर मंडप में पहुंचा था दूल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

शराब पीकर मंडप में पहुंचा था दूल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इंकार (सांकेतिक चित्र)

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के दोकटी इलाके में एक युवती ने शादी से इंकार कर बारात लौटा दिया। घटना दोकटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर बस्ती गांव की है। बताया जा रहा है कि जब दूल्हा शादी के लिए मंडप में पहुंचा तो वह शराब के नशे में था और गुटखा चबा रहा था।

Advertisment

रस्म के अनुसार शादी के मंडप में जब दुल्हन की बहनें दूल्हे की आरती उतारने के लिए पास पहुंची तो उसके मुंह से शराब व गुटखे की बदबू आ रही थी। नशे में उसका पैर भी लड़खड़ा रहा था।

इसके बाद लड़कियों ने पूरी बात जाकर दुल्हन को बता दी। इस बात की जानकारी मिलते ही दुल्हन ने शराबी व नशेड़ी दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ेंः मथुरा में नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

शादी से इंकार के बाद कुछ रिश्तेदार महिलाओं ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी अपनी जिद पर अड़ी रही। दुल्हन की जिद के बाद बारात बैरंग वापस लौट गयी।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Uttar Pradesh bride marry
Advertisment