आरक्षण आंदोलन : मराठा क्रांति मोर्चा की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज

महाराष्ट्र में शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे मराठा क्रांति मोर्चा की याचिका पर मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट सुनवाई करेगी।

महाराष्ट्र में शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे मराठा क्रांति मोर्चा की याचिका पर मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट सुनवाई करेगी।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
आरक्षण आंदोलन : मराठा क्रांति मोर्चा की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज

मराठा आरक्षण आंदोलन (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र में शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे मराठा क्रांति मोर्चा की याचिका पर मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट सुनवाई करेगी। इससे पहले इस याचिका पर 14 अगस्त पर सुनवाई होनी थी लेकिन राज्य में आरक्षण आंदोलन को लेकर जारी आत्महत्या और हिंसा को देखते हुए हाई कोर्ट मंगलवार को ही सुनवाई कर रही है। याचिकाकर्ता विनोद पाटिल ने अदालत को बताया कि मराठा क्रांति मोर्चा राज्य भर में प्रदर्शन कर रही है और अब तक 7 लोग आत्महत्या कर चुके हैं इसलिए इस पर जल्द सुनवाई होने की जरूरत है।

Advertisment

इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में चल रहे मराठा आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। एक घंटे की बातचीत के दौरान फडणवीस ने पीएम मोदी को इस मुद्दे के समाधान के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया।

फडणवीस ने कहा कि मराठा समुदाय को राज्य में आरक्षण देने के लिए सभी संवैधानिक जरूरतों को इस साल नवंबर तक पूरा किया जाएगा।

पिछले महीने 25 जुलाई को राज्य के कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार ने मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए कानून बनाया था लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने उस पर रोक लगा दी थी।

और पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार के 17 लाख कर्मचारी आज से हड़ताल पर, इन मुद्दों पर कर रहे हैं प्रदर्शन

मराठा क्रांति मोर्चा और अन्य मराठा संगठन 9 अगस्त को आरक्षण की मांग को लेकर दोबारा बंद बुलाने की घोषणा कर चुकी है। प्रदर्शनकारी मुंबई में एकत्र होंगे और मंत्रालय का घेराव करेंगे।

बता दें कि 1 अगस्त को बड़ी संख्या में मराठाओं ने मुंबई के आजाद मैदान में 'जेल भरो' आंदोलन के दौरान गिरफ्तारी दी थी। वहीं पिछले महीने प्रदर्शन के दौरान मुंबई, नवी मुंबई और मराठवाड़ा क्षेत्र सहित राज्य के कई जगहों पर हिंसा हुई थी।

Source : News Nation Bureau

PM modi BJP maharashtra Devendra fadnavis Maratha Reservation Bombay High Court reservation Maratha Kranti Morcha
      
Advertisment