ब्लू व्हेल चैलेंज में वशीभूत लड़की चाहती थी मरना, पुलिस ने बचाई जान

ब्लू व्हेल चैलेंज गेम में वशीभूत लड़की खुदकुशी करने के लिए गहरी झील में कूद गई। मौके पर मौजूद जोधपुर पुलिस तुरंत हरकत में आयी और लड़की की जान बचाई।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
ब्लू व्हेल चैलेंज में वशीभूत लड़की चाहती थी मरना, पुलिस ने बचाई जान

ब्लू व्हेल चैलेंज (फाइल फोटो)

ब्लू व्हेल चैलेंज गेम में वशीभूत लड़की की जोधपुर पुलिस ने जान बचाई है। यह घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात उन्होंने एक लड़की को झील के पास चक्कर लगाते हुई दिखी और जैसे ही पुलिस ने ध्यान दिया तो वो झील में कूद गई।

Advertisment

इसके तुरंत बाद पुलिस स्टेशन चीफ लेखराज ड्राइवर ओम प्रकाश के साथ उसकी तरफ भागे और लड़की की जान बचाई। 

पुलिस ने यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के ज़रिए दी है। पुलिस ने बताया कि इस लड़की के हाथ पर ब्लू व्हेल का निशान बना हुआ था। लड़की से पूछताछ में यह बात सामने आई कि उसकी बाजू पर ब्लू व्हेल टैटू बना हुआ था।

ब्लू व्हेल गेम: दिल्ली HC ने फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट और याहू को गेम का लिंक हटाने का आदेश दिया

यह इस गेम का ही एक चरण होता है। बाद में लड़की को माता-पिता के हवाले काउंसलिंग के लिए छोड़ दिया गया। ब्लू व्हेल चैलेंज गेम रुस से शुरु हुआ था जिसकी चपेट में आकर अब तक दुनिया भर के हज़ारों टीनएज़र्स जान गंवा चुके हैं।

कहीं आपके बच्चें 'ब्लू व्हेल' खेल के शिकार तो नहीं, इस खेल से अबतक 250 लोगों ने गंवाई अपनी जान

पुलिस और प्रशासन ने माता-पिता को इस गेम के खिलाफ बच्चों के प्रति सावधान रहने के निर्देश दिए हैं।

ब्लू व्हेल गेम बना किलर: केरल, तमिलनाडु के बाद मध्य प्रदेश में भी गई बच्चे की जान

Source : News Nation Bureau

Jodhpur Police Blue whale
      
Advertisment