बीजेपी ने बीरेन सिंह को मणिपुर का सीएम उम्मीदवार चुना, जानिए उनका राजनीतिक सफर

बीरेन सिंह हीनगैंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
बीजेपी ने बीरेन सिंह को  मणिपुर का सीएम उम्मीदवार चुना, जानिए उनका राजनीतिक सफर

File Photo

मणिपुर में एन बीरेन सिंह को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। वह जल्द ही राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वह राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के पांगीजम सरतचंद्र सिंह को हराया था।

Advertisment

बीरेन सिंह हीनगैंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। बीरेन सिंह ने बीते साल अक्टूबर में कांग्रेस सरकार और कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी, और भाजपा का दामन थाम लिया था।

फुटबाल खिलाड़ी से पत्रकार और फिर राजनेता बने बीरेन सिंह एक समय निवर्तमान मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खास सहयोगी थे।

बीरेन ने अपने पॉलिटिकल कैरियर की शुरुआत 2002 में की थी। उस वक़्त उन्होंने हीनगैंग क्षेत्र के लिए डेमोक्रेटिक रिवॉल्युशनरी पीपल्स पार्टी से चुनाव जीता था। जिसके बाद वो 2003 में मणिपुर के विजिलेंस मिनिस्टर बनाए गए थे। बाद में वो मणिपुर कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष भी चुने गए।

ये भी पढ़ें: मणिपुर के सीएम इबोबी सिंह मंगलवार को देंगे इस्तीफा, राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने दिया था आदेश

सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है। नेता चुने जाने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा कि वो इस बात का आश्वासन देते हैं कि बीजेपी राज्य में बेहतर शासन देगी।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का इस्तीफा मंजूर किया, अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में कांग्रेस ने 28 और भाजपा ने 21 सीटें जीती हैं। दोनों बहुमत से दूर हैं। लेकिन अन्य छोटे दलों, एक निर्दलीय और कांग्रेस के एक विधायक के समर्थन से भाजपा ने 32 विधायकों का समर्थन जुटा लिया है, जो सरकार गठन के लिए पर्याप्त है।

ये भी पढ़ें: जानें, मोदी सरकार के विश्वस्त मंत्री अरुण जेटली को, पर्रिकर के इस्तीफे के बाद दोबारा संभालेंगे रक्षा मंत्रालय

Source : News Nation Bureau

Biren Singh Manipur results manipur polls
      
Advertisment