केरलः बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर हुआ हमला, तीन घायल, CPIM पर लगा आरोप

केरल में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं पर हमला का मामला सामने आया है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
केरलः बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर हुआ हमला, तीन घायल, CPIM पर लगा आरोप

भारतीय जनता पार्टी का झंडा

केरल में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं पर हमला का मामला सामने आया है। इस बार भी हमले को लेकर शक की सूई कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) के कार्यकर्ताओं पर है।

Advertisment

इस हमले में बीजेपी के तीन कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया, 'घटना कासरगोड जिले के नेलेश्वरम शहर में घटी। घटना उस वक्त हुई जब बीजेपी के कार्यकर्ता 'जन रक्षा कार्यक्रम' यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे।'

पुलिस के मुताबिक, 'घटना को लेकर अभी तक कोई एफआईआर नहीं दिखाया गया है।' घयलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

घटना रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास घटी। कार्यकर्ताओं पर हमला तब किया गया जब पार्टी के ऑफिस को सजया जा रहा था। पार्टी ऑफिस राष्ट्रीय राजमार्ग 66 के करीब है।

'जन रक्षा कार्यक्रम' को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया था। यह यात्रा अगले 15 दिनों तक चेलेगी।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

BJP CPI(M) kerala
      
Advertisment