UP में बीजेपी को फिर याद आ रहे हैं राम, अब राजनाथ ने कहा- 'वह सबसे महान राजा थे'

'भगवान राम' का नाम सियासी गलियों में गुंजने लगा है। नोएडा पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि भगवान राम देश के सबसे महान राजा थे।'

'भगवान राम' का नाम सियासी गलियों में गुंजने लगा है। नोएडा पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि भगवान राम देश के सबसे महान राजा थे।'

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
UP में बीजेपी को फिर याद आ रहे हैं राम, अब राजनाथ ने कहा- 'वह सबसे महान राजा थे'

राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)

जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे 'भगवान राम' का नाम सियासी गलियों में गुंजने लगा है। नोएडा पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि भगवान राम देश के सबसे महान राजा थे।'

Advertisment

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चुनावी मुद्दों में अयोध्या में राम मंदिर बनवाना एक मुख्य मुद्दा रहा है। ऐसे में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जोर-शोर से बीजेपी राम का मुद्दा उठा रही है।

दशहरा के दिन रावण दहन के लिए लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भी राम के जयकारों से की और खत्म भी राम के जयकारों से।

पिछले दिनों केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने अयोध्या का दौरा किया था। जहां केंद्र सरकार रामायण म्यूजियम बनाने जा रही है। महेश शर्मा ने कहा था, 'रामायण म्‍यूजियम में लेजर के जरिए 20 मिनट का रामायण का चित्रण होगा।' हालांकि केंद्र सरकार के फैसले को बीजेपी के राज्यसभा सांसद ने लॉलीपॉप करार दिया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी को राम मंदिर बनवाना चाहिए।

वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा था, राम का मुद्दा हमारे(बीजेपी) 2014 के घोषणापत्र का हिस्सा है। भला हम उससे कैसे भाग सकते हैं?

और पढ़ें: विनय कटियार ने कहा, राम मंदिर के नाम पर संग्रहालय के 'लॉलीपॉप' से काम नहीं चलेगा

उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने भी हाल ही में कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा। हालांकि उन्होंने अध्यक्ष बनने के कहा था कि बीजेपी विकास के मुद्दे पर यूपी में चुनाव लड़ेगी। लेकर जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं राम मंदिर मुख्य मुद्दे के रूप में उभर रहा है।

राम मुद्दे को भुनाने में समाजवादी पार्टी भी पीछे नहीं है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या में थीम पार्क बनवाने का फैसला किया है। इस थीम पार्क में रामायण से जुड़ी चीजों को एनिमेशन के जरिए दिखाया जाएगा। इसे बनाने में करीब 22 करोड़ रुपए की लागत आएगा।

और पढ़ें: रामायण संग्रहालय पर बोले महेश शर्मा, जिन्हें राम के लिए काम करने का मौका मिलता है वो भाग्यशाली होते हैं

Source : News Nation Bureau

BJP rajnath-singh Lord Ram
      
Advertisment