कश्मीर पर बोले अमित शाह, कहा- समस्या घाटी के 3 जिलों पर केंद्रित

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार एक कार्यक्रम में कश्मीर मुद्दे पर बोले। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य की समस्या तीन जिलों पर केंद्रित है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार एक कार्यक्रम में कश्मीर मुद्दे पर बोले। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य की समस्या तीन जिलों पर केंद्रित है।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
कश्मीर पर बोले अमित शाह, कहा- समस्या घाटी के 3 जिलों पर केंद्रित

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार एक कार्यक्रम में कश्मीर मुद्दे पर बोले। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य की समस्या तीन जिलों पर केंद्रित है।

Advertisment

शाह इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन साल के कार्यकाल पर आयोजित आजतक एडिटर्स राउंड टेबल को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा कश्मीर घाटी में शांति स्थापित करने के लिए हर तरह के प्रयास कर रही है।

शाह ने दक्षिण कश्मीर के दो जिलों और श्रीनगर की ओर इशारा किया, जहां सरकार के विरोध में बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा, 'कश्मीर की समस्या केवल तीन जिलों की समस्या है।'

और पढ़ें: इसरो करेगा तीन सैटेलाइट लॉन्च, अब भारत में भी मिलेगी हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा

शाह ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा सिर्फ छह महीने पुराना नहीं है, बल्कि दशकों से इस पर विवाद चल रहा है। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार को इस समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराया, लेकिन कांग्रेस सरकार क्यों जिम्मेदार है, इस बारे में उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं किया।

उन्होंने कहा, 'कश्मीर की समस्या कांग्रेस के कारण उभरी। हम (मोदी सरकार) लोगों के दिलों को जीतने के लिए काम कर रहे हैं।'

इस दौरान शाह ने याद दिलाया कि 2014 में घाटी में आई विनाशकारी बाढ़ के समय मोदी लोगों से मिलने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह से पहले पहुंचे थे।

और पढ़ें: कपिल मिश्रा ने किया हाई सिक्यॉरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट घोटाले का खुलासा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा बल राज्य की स्थिति पर सख्त नजर बनाए हुए हैं और पाकिस्तान से आतंकवादियों की घुसपैठ रोक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने के लिए किसी भी अन्य सरकार से अधिक प्रयास किए हैं।

Source : IANS

BJP amit shah jammu-kashmir Kashmir issue bjp president
      
Advertisment