अमित शाह ने उत्तर प्रदेश बीजेपी की कमान महेंद्र नाथ पांडेय को सौंपी

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
अमित शाह ने उत्तर प्रदेश बीजेपी की कमान महेंद्र नाथ पांडेय को सौंपी

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने केशव प्रसाद मौर्य की जगह उन्हें उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है।

Advertisment

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी करते महेंद्रनाथ पांडेय के नाम को घोषणा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

चंदौली से बीजेपी सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को केशव प्रसाद मौर्य को योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने के बाद राज्य में अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की ज़रूरत महसूस की जा रही थी। साथ ही उनका कार्यकाल भी काफी समय पहले पूरा हो गया था। मौर्य कार्यवा​हक अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

और पढ़ें: विकास दर में भारी गिरावट, जीडीपी 6.1 प्रतिशत से घटकर 5.7 फीसदी

केशव प्रसाद मौर्य के उत्तराधिकारी की रेस में संजीव बालियान, स्वतंत्र देव सिंह और अशोक कटारिया का भी नाम चल रहा था।

और पढ़ें: रोल नंबर बुलाने पर नहीं हुआ खड़ा तो टीचर ने जड़ दिए 40 थप्पड़

Source : News Nation Bureau

Uttar Pradesh Mahendra Nath Pandey as BJP
      
Advertisment