मनोज तिवारी को मिला दिल्ली का कमान, नित्यानंद राय बने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष

बीजेपी ने अपने दिल्ली और बिहार के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। दिल्ली में मनोज तिवारी को जबकि बिहार में नित्यानंद राय को कमान सौंपा गया है।

बीजेपी ने अपने दिल्ली और बिहार के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। दिल्ली में मनोज तिवारी को जबकि बिहार में नित्यानंद राय को कमान सौंपा गया है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
मनोज तिवारी को मिला दिल्ली का कमान, नित्यानंद राय बने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष

मनोज तिवारी (फाइल फोटो)

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने दिल्ली और बिहार के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। दिल्ली में सतीश उपाध्याय का कार्यकाल खत्म होने के बाद भोजपुरी गायक और सासंद मनोज तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं बिहार में नित्यानंद राय को बिहार का कमान सौंपा गया है।

Advertisment

मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्मों के स्टार रह चुके हैं और वर्तमान में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद हैं। पार्टी ने पूर्वांचल और बिहार के वोटरों पर पकड़ बनाने की कोशिश के तहत तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

नित्यानंद राय उजियारपुर संसदीय सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे हैं। वह इससे पहले 2000, फरवरी 2005, अक्टूबर 2005 और 2010 में लगातार हाजीपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

पार्टी ने बिहार में मंगल पांडे की जगह नित्यानंद राय को अध्यक्ष बनाया है। बीजेपी ने दोनों जगहों पर अध्यक्ष का पद वर्तमान सांसदों को दिया है।

Source : News Nation Bureau

Bihar manoj tiwari delhi nityanand rai
Advertisment