/newsnation/media/post_attachments/images/2017/08/25/54-sakshimaharaj.jpg)
साक्षी महाराज (फोटो- ANI)
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप का दोषी करार दिए जाने और फैली हिंसा के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि हिंसा के लिए केवल डेरा समर्थक नहीं बल्कि कोर्ट भी जिम्मेदार है।
साथ ही साक्षी महाराज ने आरोप लगाया कि भारतीय संस्कृति को योजनाबद्ध तरीके से बदनाम किया जा रहा है।
साक्षी ने कहा कि कोर्ट करोड़ों भक्तों की बात नहीं सुन रहा है, सिर्फ एक शिकायतकर्ता की बात सुन रहा है। कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा, 'एक शिकायतकर्ता सही है या करोड़ों भक्त।' साक्षी महाराज ने कहा कि नुकसान के लिए कोर्ट भी जिम्मेदार है।
साक्षी महाराज ने कहा, 'अगर कोई बड़ी घटना होती है तो केवल डेरा के लोग नहीं बल्कि कोर्ट भी जिम्मेदार होगा।'
साथ ही साक्षी महाराज राम रहीम के समर्थन में भी उतर आए हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।
If even bigger incidents take place, court will also be responsible not just Dera people: Sakshi Maharaj,BJP MP #RamRahimVerdictpic.twitter.com/10OqrcN5DV
— ANI (@ANI) August 25, 2017
यह भी पढ़ें: जब्त होगी राम रहीम की संपत्ति, नीलामी से होगी नुकसान की भरपाई: पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट
साक्षी महाराज ने कहा, 'रेप का आरोप किसी एक ने लगाया लेकिन उन करोड़ो लोगों की आवाज क्यों नहीं सुनी जा रही जो उनके साथ आज खड़े हैं। यह भारतीय संस्कृति को योजनाबद्ध तरीके से बदनाम करने का षडयंत्र है।'
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने 15 साल पुराने बालात्कार मामले में दोषी करार दिया है। पंचकुला की सीबीआई कोर्ट 28 अगस्त को राम रहीम को सजा सुनाएगी। उन्हें 7 साल की सजा हो सकती है।
HIGHLIGHTS
- राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने रेप का दोषी माना, सोमवार को आएगा फैसला
- बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने राम रहीम का किया है बचाव
Source : News Nation Bureau