/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/29/100-Hema.jpg)
बीजेपी सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी (फाइल फोटो-IANS)
मुंबई के कमला मिल्स आगजनी को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी सांसद हेमा मालिनी ने ऐसा बयान दिया है जिसपर विवाद हो सकता है।
उन्होंने मुंबई के कमला मिल्स हादसे के लिए बढ़ती जनसंख्या को जिम्मेदार ठहराया और पुलिस की तारीफ की।
मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा, 'यह ऐसा मामला नहीं है कि पुलिस अपना काम नहीं कर रही। उसने बहुत अच्छा काम किया। लेकिन आबादी बहुत अधिक है। बॉम्बे जहां खत्म होता है, वहां से दूसरा शहर शुरू होना चाहिए, लेकिन इस शहर का लगातार विस्तार हो रहा है।
उन्होंने कहा, 'बड़े शहरों में बढ़ती भीड़ पर नियंत्रण करना होगा। हर एक शहर की जनसंख्या पर एक नियंत्रण होना चाहिए, अगर शहर में जनसंख्या ज्यादा हो गया तो अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और उन्हें दूसरे शहर में भेजा जाना चाहिए।'
#WATCH BJP MP Hema Malini says "population is so much, the city is spreading like anything. Some restrictions should be done on the population. Each city should have certain population/limit" #KamalaMillsFirepic.twitter.com/iL2EXdsULh
— ANI (@ANI) December 29, 2017
आपको बता दें कि गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को मुंबई के कमला ट्रेड हाउस (कमला मिल्स) में स्थित रूफटॉप रेस्तरां पब बिस्ट्रो द मोजो में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों अपना जन्मदिन मना रही महिला भी शामिल है।
और पढ़ें: कमला मिल्स आग मामले में 5 BMC अधिकारी निलंबित, बीजेपी-शिवसेना में जुबानी जंग
देर रात 12.30 बजे आग लगने की खबर मिली। आग तेजी से फैली और पास में स्थित एक अन्य पब और रेस्तरां को अपनी चपेट में ले लिया। यह सभी कमला मिल परिसर में स्थित हैं। आग फैलने से 200 से अधिक लोग फंस गए।
और पढ़ें: केजरीवाल के साथ एलजी करते हैं चपरासियों जैसा बर्ताव: विपक्ष
Source : News Nation Bureau