भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने किया ऐलान

भाजपा ने भी राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. भाजपा ने संसदीय बोर्ड की अहम बैठक के बाद द्रोपदी मुर्मू को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है

author-image
Mohit Saxena
एडिट
New Update
dropadi

draupadi murmu( Photo Credit : newsnation)

भारत में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है. 18 जुलाई को इसके लिए मतदान होगा. इस बीच आज विपक्ष ने सबको चौंकाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है तो देर शाम भाजपा ने भी राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. भाजपा ने संसदीय बोर्ड की अहम बैठक के बाद द्रोपदी मुर्मू को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है. 

Advertisment

राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी चेहरा

भाजपा ने इस बार राष्ट्रपति पद के लिए एक आदिवासी चेहरे को चुना है. द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल रह चुकी हैं. जानकारी के अनुसार, केंद्र में एनडीए के घटक दल बीजू जनता दल ने भी द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति बनाई है. अगर मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहली बार एक महिला आदिवासी को प्राथमिकता दी जा रही है.

जानकारों के अनुसार, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव को देखते हुए भाजपा आदिवासी समुदाय पर फोकस कर रही है. इसके अलावा यह एक अलग तरह का चयन है क्योंकि अब तक देश में कोई भी आदिवासी राष्ट्रपति नहीं बना. महिला आदिवासी अगर राष्ट्रपति बनती है तो भाजपा को चुनावी लाभ मिल सकता है. 

Source : News Nation Bureau

presidential election द्रौपदी मुर्मू Draupadi Murmu BJP
      
Advertisment