/newsnation/media/post_attachments/images/2019/01/17/ain-97.jpg)
बीजेपी नेता और नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बंधवार
मध्य प्रदेश में नगर पालिका अध्यक्ष और बीजेपी नेता प्रह्लाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना मंदसौर के नई आबादी में घटी. वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए. यह पूरी सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. अज्ञात हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने बीजेपी नेता पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थी.
City SP Mandsaur on BJP leader & Mandsaur Municipal Corp Pres, Prahlad Bandhwar shot dead y'day in Mandsaur, MP: Found evidence that Manish Bairagi shot at him following which he died on spot. Bairagi wanted a piece of land to be allotted to him. Efforts are underway to nab him. pic.twitter.com/Q4VPxt1mKE
— ANI (@ANI) January 18, 2019
शाम 7:10 बजे के करीब यह घटना हुई. सिर पर गोली लगने के कारण बीजेपी नेता की मौत हो गई. खून से लहूलुहान बीजेपी नेता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फ़ैल गया. कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ एसएल बोरसी का इस घटना पर बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, पुलिस की टीम पहुंच चुकी है. बीजेपी नेता का जमीन से जुड़ा विवाद था.' इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को घेरा. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हमारी सरकार के समय क़ानून व्यवस्था पर हर समय उंगलियां उठाने वाली कांग्रेस अब उन्ही उँगलियों को होंठो पर रख चुप-चाप बैठ गई है...'
हमारी सरकार के समय क़ानून व्यवस्था पर हर समय उंगलियां उठाने वाली कांग्रेस अब उन्ही उँगलियों को होंठो पर रख चुप-चाप बैठ गई है... pic.twitter.com/mIBVHo0j9z
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 17, 2019
इससे पहले विजय नगर में एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. यह घटना बुधवार को भीड़-भाड़ वाली जगह पर हुई थी. मृतक कारोबारी की पहचान 45 साल के संदीप अग्रवाल के रूप में हुई है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us