भाजपा को छोड़ सभी दलों का हो रहा विघटन : नायडू

भाजपा ने पिछले तीन वर्षो में सर्वाधिक चुनाव जीते हैं और आज देशभर में पार्टी की सरकार है।

भाजपा ने पिछले तीन वर्षो में सर्वाधिक चुनाव जीते हैं और आज देशभर में पार्टी की सरकार है।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
भाजपा को छोड़ सभी दलों का हो रहा विघटन : नायडू

PTI

केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर अन्य दलों का विघटन हो रहा है और उनके नेता उन्हें छोड़ भाजपा से जुड़ रहे हैं।

Advertisment

नायडू ने दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, 'भाजपा 2014 के बाद एक-एक कर चुनाव जीतती जा रही है और कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएएडीएमके), आम आदमी पार्टी (आप) तथा अन्य पार्टियों का विघटन हो रहा है।'

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले तीन वर्षो में सर्वाधिक चुनाव जीते हैं और आज देशभर में पार्टी की सरकार है।

दिल्ली में अगले माह होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को तैयारी के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा, 'जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, देशभर में आंदोलन आ गया है, देशभर में भाजपा के झंडे देखे जा सकते हैं।'

ये भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ सीएम बनने के बाद पहली बार पहुंचें गोरखपुर

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार पर पिछले तीन साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है।

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के कार्यकाल में हर रोज भ्रष्टाचार के मामले सामने आते थे, लेकिन हम पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता।'

नायडू ने भाजपा को सराहते हुए कहा कि यह एकमात्र पार्टी है, जिसने समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा, 'भाजपा में अनुसूचित जाति, किसान तथा महिला सांसदों की संख्या सबसे अधिक है।'

मंत्री ने कहा कि राजग सरकार के नोटबंदी के फैसले की आलोचना कई लोगों ने की, लेकिन हाल ही में संपन्न चुनावों में पार्टी को मिले जनादेश ने सबको गलत साबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के शुद्धिकरण पर बोले अखिलेश, 'सत्ता में लौटा तो सीएम हाउस को गंगाजल से धुलवाऊंगा'

HIGHLIGHTS

  • भाजपा ने पिछले तीन वर्षो में सर्वाधिक चुनाव जीते हैं
  • एनडीए सरकार पर पिछले तीन साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है
  • कांग्रेस के कार्यकाल में हर रोज भ्रष्टाचार के मामले सामने आते थे

Source : IANS

Venkaiah Naidu BJP
Advertisment