बीजेपी भारत की सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी, धर्म और जाति के नाम पर जहर फैलाया: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने मुंबई में एक रैली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उन लोगों ने देश में धर्म और जाति के नाम पर जहर फैला दिए हैं।

अखिलेश यादव ने मुंबई में एक रैली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उन लोगों ने देश में धर्म और जाति के नाम पर जहर फैला दिए हैं।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
बीजेपी भारत की सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी, धर्म और जाति के नाम पर जहर फैलाया: अखिलेश यादव

मुंबई की एक रैली में अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने मुंबई में एक रैली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उन लोगों ने देश में धर्म और जाति के नाम पर जहर फैला दिए हैं।

Advertisment

मुंबई के सायना चूना भट्टी के सोमैया मैदान में 'देश बचाओ, देश बनाओ' महारैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी देश की सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है और वो देश को गलत रास्ते पर लेकर चली गई।

इसके अलावा अखिलेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए महाराष्ट्र के किसानों के मुद्दे को उठाया।

अखिलेश ने कहा, 'महाराष्ट्र सबसे अधिक आर्थिक संपन्न राज्यों में एक है लेकिन सबसे ज्यादा आत्महत्या की संख्या इसी राज्य में दर्ज की गई हैं। वे कहते हैं कि वे किसानों के सारे कर्ज माफ देंगे। महाराष्ट्र में कितने किसानों के कर्ज माफ किए गए?'

इसके अलावा अखिलेश ने नोटबंदी पर तंज कसते हुए कहा, 'वे कहते हैं कि नोटबंदी से काला धन और भ्रष्टाचार खत्म हो गया। जबकि इससे सिर्फ नोट का रंग बदलने जैसा था।'

रैली में अखिलेश यादव ने एक बार फिर देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराने की वकालत की और सीधे-सीधे ईवीएम पर सवाल उठाया।

अखिलेश ने कहा, 'दुनिया के कई देशों में बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाते हैं। जब हम बैलेट पेपर पर मुहर लगाते हैं तो वह सरकार की उपलब्धियों पर लगाते हैं। जब हम ईवीएम के जरिये वोट करते हैं तो यह सिर्फ इतना है कि एक मशीन हमारे लिए वोट करती है।'

और पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: LoC पर पाक की भारी गोलीबारी में सेना के 4 जवान शहीद

Source : News Nation Bureau

BJP Akhilesh Yadav Samajwadi Party farmers mumbai
      
Advertisment