कमलनाथ सरकार गिराने के लिए विधायकों को खरीद रही बीजेपी, दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर विधायको की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने के बाद एक और बड़ा आरोप लगाया है.
भोपाल:
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भाजपा पर विधायको की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने के बाद एक और बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि भाजपा ने मध्य प्रदेश से कांग्रेस, बसपा और सपा विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "भाजपा ने मप्र के कांग्रेस, बसपा, समाजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. बसपा की विधायक राम बाई को क्या भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह कल चार्टर लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाये? शिवराज जी कुछ कहना चाहेंगे?"
देखें VIDEO: कमलनाथ ने क्या कहा
#WATCH Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath on Digvijaya Singh's allegations that BJP is trying to buy Congress MLAs in MP: Vidhayak hi keh rahe hain mujhe, hume itna paisa diya jaa raha hai. Main toh Vidhayakon ko keh raha hoon ki phokat ka paisa mil raha hai, le lena. pic.twitter.com/XFL7RGJMvq
— ANI (@ANI) March 3, 2020
यह भी पढ़ें : अमित शाह ने कोलकाता में की थी रैली, माकपा-कांग्रेस ने मैदान को शुद्ध करने का किया दावा
सिंह ने रामबाई पर भरोसा जताते हुए कहा, "लेकिन हमें राम बाई पर पूरा भरोसा है वे कमलनाथ जी की प्रशंसक हैं और उनका समर्थन करती रहेंगी." ज्ञात हो कि, दिग्विजय सिंह ने सोमवार को नेता शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के विधायकों को राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए 25 से 35 करोड़ रुपये देने का आरोप लगाया था.
उनका आरोप था कि, भगवा पार्टी पांच करोड़ रुपये एडवांस जबकि शेष राशि कुछ हिस्सों में दे रही है.
यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस: चीन में मरने वालों की संख्या 2,943 तक पहुंची, दुनियाभर में बढ़ रहे मामले
ज्ञात हो कि, राज्य में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं है. राज्य की 230 सीटों में से 228 विधायक है, दो सीटें खाली है. कांग्रेस के 114 विधायक है, भाजपा के 107 विधायक है. कांग्रेस की कमलनाथ सरकार निर्दलीय चार, बसपा के एक और सपा के दो विधायकों के समर्थन से चल रही है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी