भाजपा आलाकमान येदियुरप्पा को मजबूत होने के लिए और ज्यादा समय देने के मूड में नहीं
भाजपा आलाकमान येदियुरप्पा को मजबूत होने के लिए और ज्यादा समय देने के मूड में नहीं
बेंगलुरु:
भाजपा आलाकमान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को अपने पक्ष में समर्थन जुटाकर मजबूत होने के लिए अब उन्हें और ज्यादा समय दिए जाने के पक्ष में नहीं है।पार्टी के सूत्र बताते हैं कि अगर सीएम येदियुरप्पा को खुद के बारे में निर्णय लेने का और समय मिलता है, तो संभावना है कि वह विधायकों का समर्थन जुटाकर अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा हाईकमान उनकी मांगों को मानने को मजबूर हो जाएगा। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि बदलाव उसकी योजनाओं के अनुसार हो।
कहा जाता है कि येदियुरप्पा को कर्नाटक में भाजपा सरकार के 2 साल 26 जुलाई को पूरे होने के तुरंत बाद फैसला लेने को कहा गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि वह अगस्त तक का समय मांग रहे हैं।
येदियुरप्पा ने इससे पहले 70 से अधिक विधायकों के समर्थन से न केवल 2013 में हाईकमान को चुनौती दी थी, बल्कि मुख्यमंत्री बनाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को बहुत परेशान किया था, हालांकि पहले डी.वी. सदानंद गौड़ा और फिर जगदीश शेट्टार को मुख्यमंत्री बनाया गया था।
सूत्रों ने कहा कि पिछले अनुभवों ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को येदियुरप्पा के बारे में आशंकित कर दिया है, और वे उन पर अपने नियम और शर्तो के अनुसार इस मुद्दे पर फैसला लेने का दबाव बना रहे हैं।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय