राहुल गांधी की नेपाल यात्रा पर थम नहीं रहा विवाद, भाजपा ने फिर उठाए कई सवाल
राहुल गांधी की नेपाल यात्रा पर थम नहीं रहा विवाद, भाजपा ने फिर उठाए कई सवाल
नई दिल्ली:
राहुल गांधी की नेपाल यात्रा पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भाजपा नेताओं ने काठमांडू के एक नाइट क्लब में पार्टी में शामिल होने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा तो वहीं बुधवार को भारत की एकता और अखंडता का गंभीर मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस से यह सवाल पूछा कि उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या राहुल गांधी भारत की क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती देने वालों के साथ पार्टी कर रहे हैं।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन सुमनिमा उदास की शादी में शामिल होने के लिए राहुल गांधी काठमांडू गए हैं और नाइट क्लब में पार्टी कर रहे हैं, उनके बारे में सब जानते हैं।
पूनावाला ने कहा कि सुमनिमा उदास हमेशा भारत विरोधी स्टैंड लेने के लिए मशहूर है और उन्होंने नेपाल द्वारा जारी किए गए उस गलत नक्शे का भी समर्थन किया था जिसमें नेपाल ने भारत के कुछ हिस्सों पर भी अपना दावा जताया था। उन्होंने कहा कि सुमनिमा उदास के भारत विरोधी रवैये को जानने के बावजूद राहुल गांधी ने उनकी शादी में जाकर यह साबित कर दिया कि उनके लिए यारी-दोस्ती राष्ट्रीय हित से भी बड़ी चीज है।
राहुल गांधी और गांधी परिवार पर चीन के साथ सीक्रेट एमओयू साइन करने का आरोप दोहराते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस और गांधी परिवार ने हमेशा ही राष्ट्रीय हितों, भारत की एकता और क्षेत्रीय अखंडता को चोट पहुंचाने का काम किया है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य