मप्र में भाजपा का डिजिटल बूथ के लिए संगठन एप लॉन्च

मप्र में भाजपा का डिजिटल बूथ के लिए संगठन एप लॉन्च

मप्र में भाजपा का डिजिटल बूथ के लिए संगठन एप लॉन्च

author-image
IANS
New Update
BJP Digital

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने डिजिटल बूथ बनने के लिए संगठन एप बनाया है, इसको सोमवार को लॉन्च किया गया । इस एप पर 65 हजार बूथ का संकलन होगा।

Advertisment

राजधानी में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एप को लॉन्च करते हुए प्रदेश प्रभारी मुरली धर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अभी तक जितने भी अभियान हाथ में लिए हैं उन सभी में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में शुरू होने वाली बूथ विस्तारक योजना राजनीतिक इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बड़ा अभियान है। इस अभियान के माध्यम से हमारे बूथ डिजिटल तो होंगे ही साथ ही संगठन का कार्य विस्तार भी होगा। संगठन एप बूथ को डिजिटल बूथ बनाने में महत्वपूर्ण कड़ी है।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत 20 जनवरी से 10 दिन में हमारे 20 हजार विस्तारक 100 घण्टे अपने निर्धारित बूथों पर देंगे, इस तरह हमारे कार्यकर्ता 20 लाख घण्टे बूथों पर कार्य कर कुशाभाऊ ठाकरे को श्रद्धांजलि देंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा समय के साथ नवाचारों को अंगीकार कर आगे बढ़ी है। टेक्नोलॉजी और डिजिटिलाइजेशन के इस युग में हम ओर भी बेहतर संगठन कार्य कर सकें, इसके लिए बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत हम बूथों को डिजिटल करने के काम में जुटेंगे। यह पुरानी नींव नया निर्माण है जो सामयिक है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में जो डिजिटल बूथ बनेंगे वो पार्टी के बूथ विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संगठन को मजबूत करना हम सब की जिम्मेदारी है। हम बूथ डिजिटल तो करेंगे ही साथ में संवाद-संपर्क भी करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत 20 से 30 जनवरी के बीच बूथ विस्तारक योजना का आयोजन हो रहा है, जिसमें 20 हजार बूथ विस्तारक प्रदेश के लगभग 65 हजार बूथों को सशक्त, सक्षम व डिजिटल बनाने के लिए निकलेंगे।

कार्यक्रम में संगठन एप की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं आईटी- सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी रजनीश अग्रवाल ने बताया कि संगठन एप से 65 हजार बूथों की जानकारी का संकलन होगा। जिसमें बूथ समिति, पन्ना समिति और बूथ के की-वोटर के नाम नम्बर और उनकी जानकारी उल्लेखित रहेंगी। एप से बूथ विस्तारक योजना में बूथ की जानकारी एकत्रित होगी। जिससे 65 हजार बूथ डिजिटल होंगे।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment