अमित शाह की संघ प्रमुख से गुप्त मंत्रणा, बीजेपी में बदलाव के संकेत

मध्यप्रदेश की महाकाल नगरी उज्जैन इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजनीति का केंद्रबिंदु बना हुआ है।

मध्यप्रदेश की महाकाल नगरी उज्जैन इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजनीति का केंद्रबिंदु बना हुआ है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
अमित शाह की संघ प्रमुख से गुप्त मंत्रणा, बीजेपी में बदलाव के संकेत

मध्यप्रदेश की महाकाल नगरी उज्जैन इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजनीति का केंद्रबिंदु बना हुआ है। यहां पार्टी को राह दिखाने वाले संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 30 दिसंबर से ही डेरा डाल हुए हैं।

Advertisment

शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंचकर भागवत से 'बंद कमरे में' चर्चा की। भागवत से मिलने शाह विमान से इंदौर आए और वहां से उज्जैन पहुंचे। लगभग तीन घंटे के उज्जैन प्रवास के दौरान शाह का भागवत से मुलाकात करना प्रमुख रहा।

सूत्रों के मुताबिक, भागवत और शाह के बीच देश की राजनीतिक स्थिति के साथ ही मध्यप्रदेश के संदर्भ में चर्चा हुई। पार्टी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सवाल सिर्फ एक है कि यह बदलाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मर्जी से होगा या संघ तय करने वाला है।

भागवत से मुलाकात के बाद शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज के साथ शैव कला संगम प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शाह ने प्रदर्शनी-स्थल पर भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया। उन्होंने प्रदर्शनी को देखा और सराहा। मुख्यमंत्री ने शाह को प्रदर्शित प्रादर्शो की जानकारी दी।

और पढ़ें: कुमार विश्वास माहिष्मति, शिवगामी और कट्टपा किसे बता रहे हैं?

प्रदर्शनी-स्थल पर मुख्यमंत्री चौहान एवं सिंहस्थ कुंभ केंद्रीय समिति के अध्यक्ष माखन सिंह चौहान ने अमित शाह को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

शाह और शिवराज ने बाबा सत्यनारायण मौर्य की 'शिवोहम-शिवोहम' चित्रमाला का अवलोकन भी किया। चित्रमाला में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों पर आधारित चित्र आकर्षक रूप से प्रदर्शित किए गए हैं। अवलोकन के बाद दोनों अतिथियों ने चित्रमाला की प्रशंसा की।

और पढ़ें: भीमा-कोरेगांव हिंसा- संभा भिड़े ने खुद को बताया निर्दोष

Source : IANS

amit shah Mohan Bhagwat
      
Advertisment