GST से विश्व के अन्य देशों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल: अमित शाह

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जीएसटी के क्रियान्वयन से देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जीएसटी के क्रियान्वयन से देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
GST से विश्व के अन्य देशों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल: अमित शाह

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)

 देश में जीएसटी शुक्रवार रात 12 बजे लागू होने के साथ देश में नई कर व्यवस्था भी लागू हो गई है। इस नई कर व्यवस्था के बाद अब पूरे देश में एक टैक्स लगेगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, 'जीएसटी के क्रियान्वयन से देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और इससे देश को अन्य वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं से काम्पिटिशन करने में मदद मिलेगी।'

Advertisment

अमित शाह गोवा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने कहा, 'जीएसटी का दुष्प्रचार करने के प्रयास विफल रहे हैं।'

अमित शाह ने कहा, 'कर सुधार को दुष्प्रचारित करने के प्रयास हुए। मैं आपको यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जीएसटी के जरिए कर सुधार का लाभ शुरुआत में भले कम मिलता दिखता हो, लेकिन इससे विश्व के अन्य देशों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।'

और पढ़ें: जीएसटी से बढ़ेगी मंहगाई, छोटे व्यापारियों को होगा भारी नुकसान: चिदंबरम

अमित शाह ने कहा, 'शुक्रवार मध्यरात्रि से लागू जीएसटी आजादी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा कर सुधार है। भारत और इसकी 125 करोड़ की आबादी अब विश्व के अन्य देशों से काम्पिटिशन करने के लिए तैयार हैं। फिर चाहे वह कश्मीर, तमिलनाडु, गुजरात या असम हो, हर जगह एक समान कर प्रणाली होगी और इसके समक्ष कोई बाधा नहीं होगी। कई तरह के करों को समाप्त कर और सिर्फ एकल कर को लागू कर भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने कारोबारियों और उद्यमियों को इंस्पेक्टर राज से मुक्त करने में मदद की है।'

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर के मुताबिक, शाह 2019 के लोकसभा चुनावों की रणनीति बनाने, पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और गोवा के उद्योगपतियों, होटल मालिकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, चिकित्सकों, बिल्डरों और अन्य से विचार-विमर्श करने की नीति बनाने की योजना के लिए गोवा में हैं।

GST 2017: जीएसटी हुआ आज से लागू, जानें क्या होगा सस्ता और कहां करनी होगी जेब ढीली

HIGHLIGHTS

  • आजादी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा कर सुधार
  • विश्व के अन्य देशों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

Source : IANS

GST amit shah BJP
Advertisment