बर्ड फ्लू: दिल्ली में उल्लू, कबूतर और बगुलों में सक्रमण की पुष्टि
मुंबई के सेंट्रल पोल्ट्री डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार, फार्म में पोल्ट्री बर्ड की असामान्य मौत के मामले पाए गए हैं और उनके नमूने परीक्षण के लिए निर्धारित प्रयोगशाला को भेजे गए हैं.
नई दिल्ली :
देश की राजधानी दिल्ली में बतख और कौवों के बाद अब उल्लू, कबूतर और बगुलों में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है. केंद्रीय पशुपालन, मत्स्यपालन और डेयरी मंत्रालय से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के नजफगढ़ में कबूतर और उल्लू( ब्राउन फिश आउल) और रोहिणी में बगुलों में एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इससे पहले दिल्ली के संजय लेक में मृत बगुलों के नमूने और दूसरी जगह मृत पाए गए कौवों के नमूने पॉजिटिव पाए गए थे.
मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के कई जिलों में पोल्ट्री में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. मंत्रालय ने बताया कि 16 जनवरी तक पोल्ट्री महाराष्ट्र के लातूर, परभणी, नांदेड़, पुणे, सोलापुर, यातवमाल, अहमदनगर, बीड़ और रायगढ़ जिलों में पोल्ट्री में बर्ड फ्लू के मामले पाए गए. वहीं, कौवों में मध्यप्रदेश के छत्तरपुर, गुजरात के सूरत, नवासारी और नर्मदा जिले, उत्तराखंड के देहरादून और उत्तर प्रदेश के कानपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है.
मुंबई के सेंट्रल पोल्ट्री डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार, फार्म में पोल्ट्री बर्ड की असामान्य मौत के मामले पाए गए हैं और उनके नमूने परीक्षण के लिए निर्धारित प्रयोगशाला को भेजे गए हैं.
मंत्रालय ने बताया कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के जिन जिलों में पोल्ट्री बर्ड में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई वहां पोल्ट्री को नष्ट करने का अभियान चल रहा है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी