बिहार : न्यायालय परिसर की दीवार गिरी, महिला की मौत
बिहार : न्यायालय परिसर की दीवार गिरी, महिला की मौत
बिहारशरीफ:
बिहार के नालंदा जिला मुख्यालय में बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय की बाहरी दीवार शुक्रवार की सुबह अचानक गिर गई, जिसमें दबने से एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग जख्मी बताए जाते हैं। इस घटना के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि न्यायालय परिसर की बाहरी दीवार सुबह अचानक गिर गई। इसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई।
मृत महिला की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां के विशुनपुर की रहने वाली राजमतिया देवी के रूप में की गयी। बताया जाता है कि बेटी के केस की तारीख के लिए वो कोर्ट आई थी। इस घटना में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
घटना के बाद आनन-फानन में मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया।
अधिवक्ता संघ का कहना है कि दीवार बरसों पुराना था, जिसको तोड़ने के लिए कई बार न्यायालय के वरीय अधिकारी के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी को लिखित रूप से ज्ञापन भी दिया गया था, लेकिन लापरवाही के कारण उसे हटाया नहीं जा सका जिसके कारण एक महिला की जान चली गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा के उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा, नगर आयुक्त तरणजोत सिंह, एस डी एम कुमार अनुराग और डीएसपी सदर डॉ शिबली नोमानी समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच राहत बचाव कार्य करवाया।
वहीं इस घटना के बाद अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दीवार काफी पुराना था और यहां पर बाहर में लोग नाश्ता की दुकान खोल रखे थे, अचानक दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह